Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के शिकार से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक जंगल का वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक हथिनी और उसका बच्चा पानी पीते नजर आ रहे हैं. अचानक, मगरमच्छ हाथी के बच्चे पर हमला कर देता है, फिर अगले ही पल मादा हाथी जो करती है वो देख सब हैरान हो रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी अपने बच्चे के साथ गढ़े से पानी पीती हुई नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा हाथी मजे से पानी पी रहा होता है तभी अचानक, मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है. बच्चे पर हमला होते ही हथिनी सतर्क हो जाती है और तुरंत मगरमच्छ पर जवाबी हमला करती है. ऐसे में मगरमच्छ छोटे हाथी का शिकार नहीं कर पाता है और वापस पानी में चला जाता है, और यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है. हथिनी की सतर्कता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए. ये नजारा देख लोग कह रहे हैं कि “मां तो आखिर मां होती है, चाहे इंसान की हो या हाथी की!”
देखें वीडियो
The extent to which elephants can go in protecting their calves is mind boggling. Here is a small incidence. The Crocodile had to surrender 👌 pic.twitter.com/ntbmBtZm9F
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @susantananda3 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 77 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हथिनी के जवाबी हमले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अपने बच्चे को बचाने के लिए हथिनी किसी भी हद तक जा सकती है.” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “हथिनी का जवाबी हमला देखने लायक था!” इंटरनेट पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग खूब मजे लेते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.