
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में एक डिलीवरी बॉय उस समय बेहद खुश नजर आता है, जब उसे पता चलता है कि उसे शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ से ऑर्डर मिला है. मन्नत, मुंबई में स्थित शाहरुख खान का बेहद मशहूर बंगला है, जिसे देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में डिलीवरी बॉय की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वह उत्साहित होकर कहता है कि उसका सपना पूरा हो गया, क्योंकि उसे पहली बार मन्नत के अंदर जाने का मौका मिलने वाला है.
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही डिलीवरी बॉय मन्नत पहुंचता है, तभी वहां एक शख्स उससे टकरा जाता है. बातचीत के दौरान वह शख्स मजाक में खुद को शाहरुख खान बताने लगता है. पहले तो डिलीवरी बॉय हैरान रह जाता है, लेकिन फिर उसे थोड़ा शक होने लगता है. वह तुरंत पूछता है, ‘अगर आप सच में शाहरुख खान हैं, तो मेरा नाम बताइए.’ यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी उत्सुक हो जाते हैं. मजेदार बात यह रही कि उस शख्स ने डिलीवरी बॉय का नाम सही-सही बता दिया. यह सुनते ही डिलीवरी बॉय पूरी तरह चौंक जाता है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर लोग खूब हंस रहे हैं.
आगे देख सकते हैं कि इसके बाद डिलीवरी बॉय मजाकिया अंदाज में कहता है, ‘मैं भी कुछ ज्यादा ही सोच लेता हूं.’ उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि डिलीवरी बॉय की मासूमियत ने दिल जीत लिया. ये स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भर मालूम होता है. इसे सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से ही देखें. वीडियो को indiatv24hrs नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.