Drone Ka Video: बाढ़ में फंसे बच्चे के लिए 'देवदूत' बनकर आया ड्रोन, मिनटों में खींच लाया बाहर | Viral हुआ ये Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ बच्चे बाढ़ के पानी में फंस गए थे, जिन्हें ड्रोन की मदद से बचाया गया.

Published date india.com Published: July 16, 2025 8:24 PM IST
Viral Video

Viral Video: ड्रोन से बच्चों की जान बचाने का एक अद्भुत कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वियतनाम के जिया लाई प्रांत में बाढ़ के पानी में फंसे बच्चों को ड्रोन की मदद से बचाया गया. यह घटना तीन जुलाई की बताई जा रही है, जब 3 बच्चे नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण बीच में एक छोटे से टापू पर फंस गए. तेज बहाव के कारण कोई भी तैरकर उनकी मदद के लिए नहीं पहुंच पा रहा था. ऐसे में एक स्थानीय किसान ने अपने कृषि ड्रोन का इस्तेमाल कर दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. तीसरे बच्चे को बाद में नाव की मदद से बचाया गया. यह वीडियो statemirrornews नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया, जिसे देखकर लोग किसान की सूझबूझ और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

ड्रोन का अनोखा उपयोग

बताया जा रहा है कि किसान उस समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़कने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे, जब उन्हें नदी से बच्चों की मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई दी. नदी का तेज बहाव देखकर उन्होंने तुरंत अपने ड्रोन में एक मजबूत रस्सी बांधी और उसे बच्चों तक पहुंचाया. वीडियो में साफ दिखता है कि ड्रोन रस्सी लेकर नदी के बीच पहुंचता है, जहां बच्चे उसे पकड़कर उड़ते हुए नदी किनारे आ जाते हैं. फ्रेम में यह एक ऐसा सीन है जिसे देखकर वाकई लोग अवाक रह जाएंगे.

ड्रोन का यह वीडियो यहां इंस्टाग्राम पर देखिए:

नजारा हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे देखकर लोग हैरान रह गए. कुछ यूजर्स ने कहा, ‘ड्रोन का ऐसा प्रयोग आज तक नहीं देखा था.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘किसान की खूब तारीफ बनती है.’ यह वीडियो न केवल एक प्रेरणादायक कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे तकनीक और मानवता का सही तालमेल मुश्किल परिस्थितियों में चमत्कार कर सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.