Dulhan Ka Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर है जिसे सबसे ज्यादा मजेदार माना जाता है. यहां हर रोज कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. कभी नजारे खूब हंसाते हैं, तो कई बार वीडियो देखकर हैरानी भी होती है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है. वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें दुल्हन की एंट्री धमाकेदार डांस के साथ होती है. दुल्हन की जबरदस्त एंट्री देखकर विवाह में मौजूद मेहमानों के चेहरे भी खिल उठते हैं. मगर इन सबके बीच दूल्हे का चेहरा सबसे ज्यादा परेशान करने वाला होता है. मानो वो दुल्हन की ऐसी एंट्री से खुश नहीं है और चाहकर भी अपनी नाराजगी नहीं छिपा पा रहा है. मजेदार है कि दूल्हे का उखड़ा हुआ चेहरा देखकर भी दुल्हन पर कोई फर्क नहीं पड़ता. दुल्हन एंट्री में एक के बाद एक डांस स्टेप से मेहमानों पर ताली बजाने पर मजबूर करती है. बरहाल विवाह का ये अनोखा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है.
ये भी जरूर पढ़ें- गायों की संख्या किस राज्य में है सबसे ज्यादा, जवाब सुनकर यकीन नहीं कर पाएंगे
वायरल हो रहे करीब 50 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि विवाह स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बैंक्वेट हॉल मेहमानों से पूरी तरह भर चुका है. दूल्हा भी बारात के सात पहुंच चुका है. अब बस हर किसी को दुल्हन की एंट्री का इंतजार है. लंबे इंतजार के बाद दुल्हन की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना प्ले होता है. इधर गाना प्ले होता है उधर दुल्हन भी ऐसा डांस स्टेप दिखाती है कि बस सब देखते रह जाते हैं. खुद दूल्हे को यकीन नहीं होता है कि उसकी होने वाली दुल्हन इतनी अच्छी डांसर है. मगर इन सब बातों के बाद भी उसके चेहरे पर खुशी नजर नहीं आती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा.
View this post on InstagramA post shared by Riyanshi makeup studio training center (@riyanshi_makeup_stadiotraining)
आखिर में देखेंगे दूल्हा अपना गुस्सा छिपाने की पूरी कोशिश करता है, मगर उसके चेहरे से साफ पता चलता है कि दुल्हन के डांस से जरा भी खुश नहीं है. हैरानी की बात है इन सबके बाद भी दुल्हन का डांस नहीं रुकता है. मानो उसे दूल्हे की नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ा है. बहराल पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो इंस्टाग्राम पर riyanshi_makeup_stadiotraining नाम के हैंडल से भी शेयर किया है, जो हजारों लाखों बार देखा जा चुका है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.