Fact Check: मिसाइल हमलों के बीच क्या बंकर में छिपने के लिए भाग रहे थे नेतन्याहू? जानें Viral वीडियो का क्या है सच..

इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया गया है कि ईरानी मिसाइल हमले के बीच पीएम नेतन्याहू बंकर की ओर भाग रहे हैं.

Published date india.com Published: October 3, 2024 11:58 AM IST
Fact Check: मिसाइल हमलों के बीच क्या बंकर में छिपने के लिए भाग रहे थे नेतन्याहू? जानें Viral वीडियो का क्या है सच..

इजरायल और ईरान लंबे समय से एक-दूसरे के साथ ‘शेडो वॉर’ में करते आए हैं. दोनों देश अक्सर जिम्मेदारी लिए बिना एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं. लेकिन हमास और इजरायल के बीच जंग के बाद ईरान भी जंग का अखाड़ा बन गया है. ईरान ने इजरायल पर मंगलवार (1 अक्टूबर) को 200 मिसाइल दागकर हमला कर बड़ा पलटवार किया है. जिसके बाद मिडिल ईस्ट में जंग की तपिश और भी बढ़ती  जा रही है.

ईरान ने इजरायल पर हमला करके हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत का बदला ले लिया है. वहीं अब इजरायल और ईरान के बीच सीधी जंग की शुरुआत  हो गई है. इसके बाद क्या लेबनान-ईरान और क्या इजरायल सब एक-दूसरे को पूरी तरह खत्म करने पर तुले हुए हैं. इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने छिपने के लिए बंकर की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा गलत साबित हुआ है.

क्या है वायरल वीडियो में?

इस वीडियो को ईरानी समर्थक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री बेंंजामिन नेतन्याहू ईरान के हमले से डरकर बंकर में भाग रहे हैं. ये वीडियो MINHAJ SHEIKH नाम के यूजर ने पोस्ट किया.

ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू तेल अवीव में बंकर ढूंढने के लिए भागा ।Israeli PM Netanyahu rushes to find bunker in Tel Aviv after Iranian missile attack. pic.twitter.com/LPibPgOc6G

— MINHAJ SHEIKH (@MINHAJS72227596) October 2, 2024

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने True Watchman ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू मौत के डर से भागकर बंकर में छिपे हुए.’

वायरल वीडियो का क्या है सच?

बता दें कि ये वायरल वीडियो कम से कम तीन साल पुराना है, जिसे साल 2021 में फेसबुक पर शेयर किया गया था. इस वीडियो में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू इजरायली संसद नेसेट के गलियारों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.