Viral Video: 380 रुपये दो और वंदे भारत में बैठ जाओ! रिश्वत मांगते हुए LIVE कैमरे में कैद हुए टीटीई साहब

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि टीटीई वंदे भारत ट्रेन के पास खड़ा है और यात्री को ट्रेन में सीट देने के बदले रिश्वत देने की मांग करता है.

Written by: Ikramuddin
Published: May 14, 2026, 4:01 PM IST

देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपनी स्पीड नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इस क्लिप में ट्रेन से जुड़ा एक ऐसा खेल दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में एक टीटीई पैसेंजर से सीट दिलाने के बदले पैसों की डील करता नजर आ रहा है. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था और टीटीई को इसकी भनक तक नहीं लगी. वीडियो में कथित तौर पर टीटीई एक यात्री से कहता दिख रहा है कि 700 रुपये के टिकट की जगह 380 रुपये दे दो, सीट मिल जाएगी. बातचीत का अंदाज ऐसा था, जैसे ट्रेन नहीं बल्कि कोई मोलभाव वाली दुकान चल रही हो.

ये भी जरूर पढ़ें- किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा विदेश में जाते हैं, कल्पना से भी परे मिला जवाब

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मामला दानापुर रेल मंडल से जुड़ा है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया. लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि अगर वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेन में ऐसा हो सकता है, तो बाकी ट्रेनों में क्या हाल होगा. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रेल मंत्रालय और रेलवे अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की.

आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई

बताया गया कि संबंधित टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अब रेलवे यह जांच कर रहा है कि मामला सिर्फ एक कर्मचारी तक सीमित था या लंबे समय से ऐसा खेल चल रहा था. वायरल क्लिप में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि टीटीई खुद भी मानता नजर आता है कि बिना रसीद पैसे लेकर सीट देना गलत है. इसके बावजूद वह पैसों की बातचीत जारी रखता है. यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

क्या कहता है नियम

मालूम हो कि रेलवे नियमों के मुताबिक अगर ट्रेन में सीट खाली हो तो टीटीई वेटिंग यात्रियों को सीट दे सकता है, लेकिन उसके लिए आधिकारिक टिकट और रसीद देना जरूरी होता है. बिना रसीद पैसा लेना भ्रष्टाचार माना जाता है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘वंदे भारत का वायरल स्टिंग ऑपरेशन’ बता रहे हैं

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.