
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Funny Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो किसी को भी हैरान कर देता है. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है. वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो पत्नी के कपड़े नहीं मिलने से खासा परेशान हो गया. शख्स इतना परेशान हुआ कि मदद के लिए उसने पुलिस ही बुला ली. मजेदार है कि शख्स कि शिकायत के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचती और उसकी बातें सुनकर सबके होश उड़ गए. पुलिस अफसर को भी यकीन हुआ कि कोई महज पायजामा के लिए पुलिस को बुला सकता है.
Azgar Ka Video: अचानक सड़क पर आ धमका 25 फीट का अजगर, देखकर जानवर तक कांपने लगे | देखें वीडियो
वायरल वीडियो में देखेंगे कि पुलिसकर्मी के हाथ में कैमरा है और वो पति से सवाल पूछता है. पिताजी का नाम पूछा जाता है. जवाब भी मिलता है. अब सवाल पूछा जाता है कि उसने 112 पर कॉल किस कारण से किया था. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है सचमुच हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. इसमें देखेंगे शख्स जवाब देता है कि उसकी पत्नी का पायजामा खो गया था. इससे वो बहुत परेशान हो गया था. हालांकि शख्स बात स्पष्ट करते हुए कहता है कि उसका पहले पत्नी से झगड़ा हो गया. इसलिए भी उसने पुलिस को बुलाया है.
हालांकि बातचीत एक फिर पायजामे पर पहुंचती है. शख्स बात से पलटते हुए कहा कि पाजयामा उसका था. मगर पायजामा अब मिल चुका था. अब पुलिस अफसर खुद शख्स के करीब पहुंचते हैं. उससे पुलिस बुलाने का स्पष्टीकरण मांगा जाता है. शख्स दोबारा कहता है कि सिर्फ पायजामा खोने की वजह से उसने पुलिस को नहीं बुलाया है. बल्कि पत्नी से झगड़ा भी एक कारण था. बरहाल पुलिस शख्स को पूरी तरह संतुष्ट करने के बाद वहां से जाती है. मालूम हो कि पायजामा खोजने के लिए पुलिस को बुलाने वाले इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है.
वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो को फनी बताया गया है. हालांकि लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कही है. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर mr.mintu_roy पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.