Viral Video: उखड़े मन से मेडल देने पर ट्रोल हुईं Hema Malini, लोगों ने जो कहा यकीन नहीं होगा | देखिए

Viral Video Hema Malini: हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर एक से एक रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं.

Published date india.com Published: January 12, 2026 10:42 AM IST
Viral Video Hema Malini

Viral Video Hema Malini: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी यूं तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती है. लेकिन इस बार वो अपने कथित खराब व्यवहार के कारण ट्रोल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनके चेहरे के हाव-भाव को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. यह वीडियो एक पुरस्कार वितरण समारोह का मालूम होता है. बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम उनके संसदीय क्षेत्र मथुरा में आयोजित हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी खिलाड़ियों को मेडल दे रही हैं, लेकिन उनके चेहरे पर न मुस्कान है और न ही उत्साह. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर जनता या खिलाड़ियों से मिलना पसंद नहीं है, तो चुनाव ही क्यों लड़ते हैं.

Hema Malini

हेमा मालिनी का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में हेमा मालिनी का अंदाज लोगों को खास पसंद नहीं आया. आमतौर पर जब कोई नेता या विशेष अतिथि खिलाड़ियों या प्रतिभागियों को सम्मानित करता है, तो वह उनसे मुस्कुराकर मिलता है, हाथ मिलाता है और उनकी मेहनत की सराहना करता है. लेकिन वायरल वीडियो में हेमा मालिनी न तो खिलाड़ियों से हाथ मिलाती नजर आ रही हैं और न ही उनके चेहरे पर कोई भाव दिखाई दे रहा है. वह सिर्फ मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर भावहीन अंदाज में खड़ी नजर आती हैं.

Hema Malini

हर कोई हुआ हैरान

हेमा मालिनी से जड़े इस वीडियो को देख कई लोग कह रहे हैं कि खिलाड़ी के लिए यह पल जीवन की बड़ी उपलब्धि होता है और ऐसे मौके पर अतिथि का व्यवहार बहुत मायने रखता है. खिलाड़ियों के साथ-साथ वहां मौजूद दर्शक भी इस दौरान थोड़े असहज नजर आए, जिसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है.

Hema Malini

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हमेशा चर्चा में रहती हैं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में सक्रिय नजर आती हैं और उनका हर दौरा चर्चा में रहता है. कभी वह कंबल बांटने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, तो कभी जनसुनवाई और विकास कार्यों को लेकर. आमतौर पर वह लोगों से मिलती-जुलती नजर आती हैं और उनकी छवि एक सक्रिय सांसद की रही है. लेकिन इस बार उनके इसी दौरे में हुए एक कार्यक्रम ने उनकी आलोचना बढ़ा दी है.

Hema Malini

यूजर्स ने दी नसीहत

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि कम से कम खिलाड़ियों जैसे युवाओं से तो मुस्कुराकर मिलना चाहिए था. कई यूजर्स का कहना है कि सांसद और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को हर कार्यक्रम में संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हो सकता है वह किसी कारणवश थकी या परेशान हों, लेकिन सार्वजनिक मंच पर ऐसे भाव लोगों को गलत संदेश देते हैं.

Hema Malini

वीडियो बना चर्चा का विषय

हेमा मालिनी का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उनका यह व्यवहार लगातार बहस का विषय बना हुआ है. एक यूजर ने लिखा है, “मेडल पहना रही हैं या एहसान कर रही हैं मैडम?” दूसरे यूजर ने लिखा है, “कैसे बेमन से मेडल गले में पटक रही है.” “तब तक जनता अपने वोट की कीमत नहीं समझेगी, तब तक ऐसा ही होता रहेगा.”

यहां देखिए वीडियो:

इस वायरल वीडियो को @JyotiDevSpeaks नाम के एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.