Viral Video: IndiGo पायलट ने रोकर मांगी माफी! ऐसी इमोशनल स्पीच सुनकर यात्री हुए भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक IndiGo पायलट का वीडियो काफी वायरल है. जिसमें पायलट प्लेन के सभी यात्रियों से रोकर मांगी माफी मगता हैं. ऐसी इमोशनल स्पीच सुनकर यात्री भी भावुक हो जाते है.

Published date india.com Published: December 8, 2025 10:26 PM IST
Viral Video: IndiGo पायलट ने रोकर मांगी माफी! ऐसी इमोशनल स्पीच सुनकर यात्री हुए भावुक

Viral Video: इंडिगो के एक पायलट ने उस वक्त दिल से माफी मांगी है जब एयरलाइन देरी और फ्लाइट्स कैंसल हो रही है. इस माफी ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू लिया और पायलट की जमकर तारीफ की. कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह प्लेन के आगे खड़े होकर यात्रियों को सीधे तमिल में संबोधित करते नजर आ रहे हैं.

पायलट ने मांगी माफी

वीडियो वह कहते हैं, हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और जब भी संभव होगा, हम आपको अपडेट देते रहेंगे, धन्यवाद. यात्रियों ने उनकी ईमानदारी को तुरंत पहचान लिया और तालियां बजाते है. ये स्पीच सुनकर कई यात्री भावुक भी हो जाते हैं. कैप्टन कृष्णन ने वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखा, मुझे माफ करना. मैं अच्छी तरह समझता हूं कि जब किसी उड़ान की वजह से आप कोई जरूरी चीज मिस कर देते हैं, तो कितना बुरा लगता है. मैं आपसे प्रॉमिस करता हूं कि हम हड़ताल पर नहीं बैठे हैं. पायलट होने के नाते, हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हम भी घर जाना चाहते हैं.

वीडियो यहां पर देखे:

View this post on Instagram

A post shared by Karn Parekh (@parekhkarn)


उन्होंने अपने कैप्शन को खत्म करते हुए यात्रियों से कहा कि इंडिगो के स्टाफ के साथ प्यार और समझदारी से पेश आएं. उन्होंने लिखा, कृपया हमारे ग्राउंड स्टाफ से अच्छे से बात करें. वह सब आपको आपके घर तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा रहा रिएक्शन

कैप्टन की मांफी का सोशल मीडिया पर काफी वायरल जा रहा है और यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, मुझे खुशी है कि आप उस उड़ान में वहां थे. आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद. दूसरे यूजर ने लिखा, कोई भी जीवन में ऐसा कठिन समय नहीं चाहता है, आशा है कि उड़ानों, कर्मचारियों और यात्रियों के लिए भी चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.