Viral Video: रेल इंजन से सब्जी खरीदने आया लोकोपायलट! बंद कर दिया फाटक, गेट के दोनों तरफ खड़े रहे राहगीर | देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है की कुछ लोग रेल का इंजन सब्जी खरीदने के लिए लेकर आए हैं.

Published date india.com Published: December 13, 2025 11:32 PM IST
viral video
viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन का इंजन सब्जी खरीदने के लिए रुकता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का है. जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास ये नजारा देखने को मिला, जहां राह चलते लोगों ने इस अजीब नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. आमतौर पर ट्रेनें केवल रेलवे स्टेशन पर ही रुकती हैं, ऐसे में खुले रेलवे क्रॉसिंग पर इंजन का रुकना लोगों को चौंकाने वाला लगा.

इंजन से सब्जी खरीदने आए रेल कर्मचारी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन कुछ देर के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा होता है. इसी दौरान दो लोग काली पॉलीथिन में सब्जियां लिए हुए इंजन के अंदर चढ़ते नजर आते हैं. कहा जा रहा है कि इंजन में मौजूद लोगों ने निजी काम के लिए ट्रेन को रुकवाया था. इस नजारे को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, क्योंकि यह रेलवे नियमों के बिल्कुल खिलाफ माना जाता है. इससे राहगीरों को भी बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ा.

देखें वीडियो

लोगों ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो में पीछे से लोगों की आवाज भी साफ सुनाई देती है. ऑडियो में कुछ लोग पूरे मामले पर चर्चा करते हुए यह कहते सुनाई देते हैं कि ट्रेन का इंजन सब्जी लेने के लिए रोका गया है. उनकी आवाज में हैरानी के साथ-साथ नाराजगी साफ पता चल रहे हैं. लोग सवाल उठाते नजर आते हैं कि जब आम यात्रियों पर बिना टिकट सफर करने पर जुर्माना लगाया जाता है, तो इस तरह के मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है.

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ramraajya नाम के अकांउट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को कैप्शन में घटना की जानकारी दी गई है. हालांकि, अब तक रेलवे की ओर से इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि इंजन में दिख रहे लोग कौन थे और किसके आदेश पर ट्रेन को रोका गया. इसको लेकर लोग मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की जांच हो और अगर नियम तोड़े गए हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.