Khajane ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. आजकल ऐसे वायरल वीडियो खूब सामने आते हैं जिसमें किसी को अचानक खजाना मिलते देखा जाता है. लोग पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. वहीं कुछ लोग हाथ में मेटल डिटेक्टर लेकर वीरान पड़े घरों और नदियों के किनारे किसी कीमती चीज की खोज में लगे रहते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को सालों से बंद पड़े एक घर में कुछ ऐसा मिलता है जिस पर उसे भी यकीन नहीं होता.
वायरल वीडियो में क्या दिखा…
इंस्टाग्राम पर जैक चार्ल्स (@jackcharlesefaisca) ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह एक पुराने घर में कुछ खोजते हुए दिखाई देते हैं. चार्ल्स के हाथ में एक मेटल डिटेक्टर भी है. घर के सारे कोनों को खंगालने के बाद वह एक दीवार के पास जाते हैं. दीवार के पास जाते ही मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आने लगती है. चार्ल्स जब हथौड़े से दीवार को तोड़ते हैं तो उनके यकीन नहीं होता.
दीवार के अंदर से एक मेटल का बक्सा निकलता है. इसे खोलने पर इसमें बहुत सहेज कर रखे गए पैसे मिलते हैं. सोशल मीडिया पर जिसने भी ये वीडियो देखा वो दंग रह गया. हालांकि ये वीडियो सच है या इसे गढ़ा गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. इंडिया.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता. आजकल सोशल मीडिया पर मनोरंजन की दृष्टि से भी ऐसे वीडियो बनाए जाते हैं. इन वीडियोज का मकसद केवल लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना होता है.
लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 7 मिलियन लोगों ने देखा है. आप भी ये वीडियो देखिए और बताइये कि इसके बारे में आप क्या सोचते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.