Underwater World Viral Video: हम में से कई लोगों को तैराकी काफी ज्यादा पसंद होती है. कुछ लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि स्विमिंग पूल दिखते नहीं है कि उसमें छलांग लगा देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा लोगों को हैरान कर रही है.
इस वीडियो में एक शख्स पानी में छलांग लगाता है. जिसके बाद पानी के अंदर ऐसा नजर होता है. जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख लोग दंग रह जा रहे हैं.
दूसरी दुनिया में पहुंच गया शख्स!
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पूल के किनारे बैठा है और वो पानी में छलांग लगाने जा रहा है. वो शख्स जैसे ही पानी में छलांग लगता है. वैसे ही वो शख्स दूसरी दुनिया में पहुंच जाता है. पानी के अंदर उसको मछलियां नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ियां और सड़कें दिखाई दे रही थी.
वीडियो जैसे ही आगे बढ़ता है शख्स पानी के अंदर बॉस्केटबॉल तक खेलते हुए दिखाई देता है. इतना ही नहीं जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे-वैसे हैरानी बढ़ती जाती है. पानी के अंदर इस जगह पर लग्जरी कारें, बाइक, बार और रेस्टोरेंट नजर आते हैं. यहां तक कि गेमिंग की पूरी सुविधा मौजूद है, जहां लोग शतरंज खेलते हुए भी दिखाई देते हैं. पानी की गहराई में बसी यह अनोखी दुनिया हर किसी को हैरान कर रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर walidestinations नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को ‘ये नजारा दुबई के डीप डाइव का है, जो 60 मीटर की गहराई में बसा अंडरवाटर शहर है’ के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. बता दें कि इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस वीडियो को 896,675 लाइक्स मिले हैं . इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.