Viral Video Man Passes Away Due To Heart Attack While Dining At Restaurant
रेस्टोरेंट में फेवरेट थाली ऑर्डर करके बैठा था शख्स, मगर हार्ट अटैक से हो गई मौत, कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
Viral Video Today: पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दोस्तों के साथ बैठा है और फोन पर बात कर रहा है। खाना आने के बाद वह कुछ देर तक सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अचानक ही वह बेहोश हो जाता है।
दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (X/mktyaggi)
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स ने रेस्टोरेंट में अपनी फेवरेट थाली ऑर्डर की और बैठकर इंतजार करने लगा। लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी थाली साबित होगी। शख्स को जब खाना परोसा गया, तभी अचानक उसके साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। शख्स को हार्ट अटैक आया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है।
हार्ट अटैक से मौत
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दोस्तों के साथ बैठा है और फोन पर बात कर रहा है। खाना आने के बाद वह कुछ देर तक सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अचानक ही वह बेहोश हो जाता है। उसके साथ बैठे लोग तुरंत उसे सहारा देते हैं और मदद के लिए दौड़ते हैं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
एक्स पर देखें वीडियो
इंदौर का एक रेस्टोरेंट – दोपहर 2 बजे…
फ़ोन पर बात हो रही है, खाने का आर्डर दिया गया, थाली तो आई लेकिन खाने से पहले मौत आ गई।
केवल 30 सेकंड में सब ख़त्म..
ज़िंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए। pic.twitter.com/5BrVuSkl3a
दर्दनाक हादसे का ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो एक्स पर mktyaggi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.