
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
सोशल मीडिया पर इन दिनों हल्दी वाला एक ट्रेंड खूब चर्चा में है. इस ट्रेंड में पानी में हल्दी डालकर उसे पानी के अंदर फैलते हुए देखना बेहद खूबसूरत लगता है. लोग इस ट्रेंड को घरों और बाहरी जगहों पर आजमा रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक युवक के साथ इस ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश के दौरान एक खतरनाक घटना घटी, जो वायरल हो गई है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तालाब में उतरकर उसमें एक चम्मच हल्दी डालता है. शुरूआत में सब कुछ सामान्य दिखता है, मानो वह हल्दी को पानी में घोलकर कोई खूबसूरत नजारा कैद करना चाहता हो. लेकिन अगले पल जो होता है, वह हैरान करने वाला है, जैसे ही युवक हल्दी डालता है, अचानक एक सांप फन फैलाकर उस पर हमला कर देता है. यह देखकर युवक घबरा जाता है और उसकी हालत खराब हो जाती है.
सांप को देखते ही युवक तालाब से बाहर निकलने की जल्दी में भागता है, मानो उसे किसी चमत्कारी शक्ति ने बचा लिया हो. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह गिरता-फिसलता हुआ पानी से बाहर निकलने की कोशिश करता है और किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग जाता है. इसके बाद वीडियो समाप्त हो जाता है. यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शायद अब यह युवक तालाब में उतरकर कोई ट्रेंड फॉलो करने से पहले दो बार सोचेगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @sanu_ansari1222 से शेयर किया गया है. कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों लाइक्स मिल चुके थे. यूजर्स ने मजेदार और हैरानी भरे कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, तू तो बच गया, वरना सांप नया ट्रेंड बना लेता!” दूसरे ने कहा, “सांप ने इस ट्रेंड की शान बढ़ा दी.” वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स हैं , जिसने इसे और वायरल बना दिया है. हालांकि, यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि यह वीडियो किसी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. इसमें दिखाई गई घटनाओं की पुष्टि किसी आधिकारिक माध्यम से नहीं हुई है. india.com इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है. कृपया इसे केवल मनोरंजन के लिए देखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.