Viral Video Of A Dog Flying In Amman Went Viral On Social Media Know How People Reacted
Viral Video: कभी आसमान में कुत्ते को उड़ते देखा है? इस वायरल वीडियो को देख अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता आसमान में उड़ता हुआ नजर आता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे एक कुत्ते की क्लिप ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. शायद ही इससे पहले आपने कभी किसी कुत्ते को हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में नजर आ रहा डॉगी स्काईडाइविंग करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर पोस्ट हुआ, इसे देखने वालों की बाढ़ आ गई. लोग इस वीडियो काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो देखकर लोग कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
आसमान में उड़ने लगा कुत्ता
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता आसमान में स्काईडाइविंग करते हुए नजर आ रहा है. ये वीडियो देखने में तो काफी ज्यादा रियल लग रहा है, हालांकि ये क्लिप रियल नहीं बल्कि इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से जनरेट की गई है. इस वीडियो पर अब तक करोड़ों व्यूज आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपने आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. कई लोग तो इस वीडियो को रियल मान रहे हैं.
इस वायरल हो रहे वीडिया को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @davidtrewern नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस AI जनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक करोड़ो लोग देख चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1,334,381 लोगों ने लाइक किया है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देख काफी मजेदार प्रतिक्रिया दिया है. वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है कि ‘बुजुर्ग लोग तो इसे असली ही मान लेंगे’ वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि ‘भाई, यह तो बिल्कुल असली लग रहा है.’ कुछ ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि यह वीडियो AI से बना है.’ आजकल इस तरह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट करते हैं. जिसको लोग काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.