Viral Video: बच्चों को पढ़ाने पहुंची AI रोबोट टीचर, नजारा देख चौंक गई पूरी क्लास | देखें वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एआई की मदद से रोबोट टीचर को तैयार किया गया है. क्लास में वो बच्चों से मिलने पहुंची है.

Published date india.com Published: March 12, 2024 4:56 PM IST
Viral Video

Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इन दिनों हर तरफ जलवा है. इससे जुड़े काम खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एआई के इस दौर में हमें वो हर चीज देखने को मिल रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. अभी इसी तरह का एक नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो है एक एआई रोबोट टीचर का जो क्लास में बच्चों को पढ़ाने पहुंची हैं. इस दौरान एक-एक करके बच्चों से मुलाकात भी करती नजर आ रहा है. एआई रोबोट टीचर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और साथ ही नेटिजन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

पढ़ाने पहुंची महिला रोबोट टीचर

ध्यान खींच रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एआई की मदद से तैयार की गई एक महिला रोबोट टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ाने पहुंची है. रोबोट को पूरी तरह से भारतीय टच दिया गया है. उसने कॉटन की साड़ी और बालों में जुड़ा बना रखा है. एक पल के लिए सबको वो टीचर की ही तरह लगी. क्लास में आप देखेंगे कि किस तरह वो बच्चों से मुलाकात भी कर रही है. यह रोबोट टीचर केरल के तिरुवनंतपुरम में बनाई गई और इसे मेकरलैब्स एडुटेक नामक कंपनी ने क्रिएट किया है.

यहां देखिए वीडियो को:

रोबोट ने किया हैरान

इस वीडियो को makerlabs_official नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ठमेकरलैब्स के साथ शैक्षिक क्रांति का अनुभव करें.” एक यूजर ने लिखा है, कोई भी रोबोट टीचर को रिप्लेस नहीं कर सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मैं डेमो क्लास लेना चाहता हूं.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.