Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक अंग्रेज से जुड़ा है. इसमें देख सकते हैं कि वह भारतीय मिठाई गुलाब जामुन को देखकर इतना खुश हो जाता है कि खुद को रोक नहीं पाता. उसके हाथ में गुलाब जामुन से भरा एक डिब्बा दिखाई देता है. जैसे ही वह डिब्बा खोलता है, उसके चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आता है. वह बार-बार मिठाई को देखकर रिएक्शन देता है, मानो उसे कोई खजाना मिल गया हो. वीडियो में उसकी खुशी और एक्साइटमेंट साफ दिखाई देती है.
पूरी टीम को चखाया
वायरल वीडियो में दिखता है कि वह पहले खुद गुलाब जामुन चखता है. मिठाई मुंह में जाते ही उसका रिएक्शन और भी मजेदार हो जाता है. उसे स्वाद इतना पसंद आता है कि वह तुरंत अपनी पूरी टीम को भी इसे चखने के लिए देता है. खास बात यह है कि उसकी टीम में उससे अलग सभी छोटे बच्चे नजर आते हैं. बच्चे भी बड़े उत्साह के साथ गुलाब जामुन खाते हैं और खुशी से झूम उठते हैं. कुछ बच्चे तो इसे खाते ही नारे लगाने लगते हैं. माहौल पूरी तरह मस्ती और खुशी से भर जाता है.
यह पहली बार नहीं है जब यह अंग्रेज शख्स गुलाब जामुन को लेकर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पहली बार गुलाब जामुन चखते ही बेहद उत्साहित हो गया था. उस समय भी उसके मजेदार रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस नए वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि गुलाब जामुन के लिए ऐसा क्रेज शायद ही किसी में देखा गया हो. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और भारतीय मिठाइयों की तारीफ कर रहे हैं. इसे officialbigste नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.