Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एलन मस्क ने शेयर किया है. इसमें एक अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बेसबॉल खेलते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो एस्ट्रोनॉट कोइची वकाटा का है, जो जापान के प्रसिद्ध इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री हैं. इस वीडियो में वह अकेले ही बेसबॉल खेल रहे हैं, जो काफी मजेदार और चौंकाने वाला दृश्य है. एस्ट्रोनॉट ने अपनी ही बॉलिंग पर शॉट मारा और फिर उसी बॉल को पकड़ने के लिए हवा में उड़ने लगे. इस पर नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे है.
स्पेस में बेसबॉल
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एस्ट्रोनॉट कोइची वकाटा खुद ही गेंद को फेंक रहे हैं और हवा में उड़कर शॉट भी लगा रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ही शॉट पर कैच भी पकड़ा. इस संबंध में कोइची वकाटा बताते हैं कि माइक्रोग्रैविटी में खेलना काफी अलग अनुभव होता है. यहां किसी टीम की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आप अकेले ही सभी पोजिशन पर खेल सकते हैं. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होने के कारण खेल का तरीका भी पूरी तरह से बदल जाता है. यह अद्भुत दृश्य दर्शाता है कि कैसे अंतरिक्ष में सामान्य खेलों के नियमों में बदलाव आता है और यहां पर पूरी तरह से नया अनुभव होता है.
कोइची वकाटा की अंतरिक्ष यात्रा काफी प्रभावशाली रही है. वह अब तक पांच बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा चुके हैं और उन्होंने कुल 504 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं. साल 2024 में वे जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA से रिटायर हो गए, लेकिन अब भी वे एक सीनियर एडवाइजर और अंतरिक्ष यात्री के रूप में काम कर रहे हैं. बता दें कि स्पेस में बेसबॉल खेलने का यह मजेदार वीडियो एलन मस्क ने शेयर किया है जो देखते ही गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है. इसे अभी तक करीब 88 मिलियन बार देखा जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.