Viral Video: नए छात्र को धमकाकर पीटने लगा दबंग लड़का, मगर अगले ही सेकेंड पलट गया खेल | देखें वीडियो

Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश लड़कों का ग्रुप नए छात्र को तंग करने लगता है. मगर अगले ही पल उसने पलटवार कर दिया.

Written by: Nandan Singh
Published: June 27, 2025, 3:48 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ शरारती बच्चे एक नए छात्र को परेशान करने लगते हैं. जैसे ही वह छात्र स्कूल में आता है, कुछ बच्चे उसे घेर लेते हैं और एक लड़का तो सीधे उसके चेहरे पर मुक्के मारना शुरू कर देता है. शुरुआत में वह छात्र चुपचाप सहता है लेकिन जब हद पार हो जाती है, तो वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता और पलटवार करता है. देखते ही देखते वह लड़का जिसने उसे मारा था, जमीन पर औंधे मुंह गिरा मिलता है और बाकी बदमाश बच्चे वहां से भाग खड़े होते हैं.

नए छात्र ने सिखाया सबक

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कमजोर समझा गया नया छात्र अचानक से ताकतवर रूप में सामने आता है. जैसे ही शरारती लड़का उसे पंच करता है, वह नया छात्र पूरी ताकत के साथ पलटवार करता है और एक लड़के को सीधे उठाकर पटक देता है. इस जबरदस्त एक्शन को देख बाकी बच्चे डर के मारे भागने लगते हैं. जिसे उसने उठाकर पटका, वह लड़खड़ाता हुआ किसी तरह वहां से निकलता है. यह वीडियो लोगों को यह सिखाता है कि किसी को कमजोर समझना और तंग करना भारी पड़ सकता है.

वीडियो एक्स पर देखिए:

वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो एक्स पर @Deadlykalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग नए छात्र की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को देख ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि शरारती बच्चों को ऐसा ही सबक मिलना चाहिए. इस घटना से यह संदेश भी जाता है कि स्कूलों में होने वाली बदमाशी के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.