Viral Video: अमरूद बेचने के अंदाज से इंटरनेट पर छा गए चाचाजी, 'काचा बादाम' को भी भूल जाएंगे- देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर चाचाजी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो निराले अंदाज में अमरूद बेच रहे हैं.

Published date india.com Published: February 28, 2022 12:41 PM IST
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया का उपयोग अगर सही से किया जाए तो आपको फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है. हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण हैं, जो रातोंरात इसके जरिए मशहूर हुए हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल के रहने वाले भुबन बड्याकर ‘काचा बादाम’ सॉन्ग से देशभर में मशहूर हो रहे हैं. उनके गाने पर आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक रील्स बना रहे हैं. अब एक और बुजुर्ग शख्स का वीडियो सामने आया है, जो अमरूद बेचते हैं लेकिन उनका अंदाजा बहुत निराला है. जब से शख्स का वीडियो सामने आया है लोग उनकी तुलना काचा बादाम वाले भुबन बड्याकर से कर रहे हैं. बुजुर्ग शख्स का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

निराले अंदाज में बेच रहे अमरूद

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स ठेले पर अमरूद बेच रहे हैं. साथ ही ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने के लिए वो गाना भी गा रहे हैं. उनके गाने के बोल हैं, “ये हरी हरी, पीली पीली, कच्ची कच्ची, पकी पकी, मीठी मीठी, ताजा ताजा, नमक लगा के खाज खाजा.” बुजुर्ग शख्स जिस अंदाज में गाना गाते हुए अमरूद बेच रहे हैं वो काफी आकर्षक है.

देखें वीडियो:

वायरल हुआ बुजुर्ग शख्स का वीडियो

बुजुर्ग शख्स के इस वीडियो को Magadh Samvaad नाम के यूट्यूब एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता इसी बात से लगाई जा सकती है इसे अभी तक एक लाख 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बुजुर्ग शख्स के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग उनकी तुलना काचा बादाम वाले भुबन बड्याकर से कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग इसे बिल्कुल अलग बता रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.