Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे नजारे भी दिख जाते हैं जो पूरी तरह चौंका देते हैं. इनको देखकर सब इसी सोच में रहते हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है. इसी तरह का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ऊंची बिल्डिंग से एक छोटा बच्चा गिरने लगा. तभी एक शख्स की नजर उस पर पड़ गई. उसने फुर्ती दिखाते हुए बिल्डिंग पर चढ़ना शुरू कर दिया और फिर उसे बचा लिया. शख्स ने जिस तरह से बच्चे को बचाया सभी उसे सलाम कर रहे हैं. कुछ लोग उसे देवदूत भी बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
गिरने ही वाला था बच्चा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने एक ऊंची बिल्डिंग है. बच्चा खेलते हुए रेलिंग के पास आ गया. फिर देखते ही देखते उससे लटक गया. बच्चा जिस तरह से लटका हुआ उसे देख यहीं लगता है कि वो कभी नीचे गिर सकता था. बच्चे ने जोर से रेलिंग पकड़ लिया ताकि नीचे ना गिर सके. बिल्डिंग में इस दृश्य को देख चीख पुकार मच गई. तभी सड़क से जा रहे एक शख्स की नजर बच्चे पर पड़ गई. फिर क्या था उसने फुर्ती दिखाते हुए बिल्डिंग की चढ़ाई शुरू कर दी. कुछ ही देर में वो वहां पहुंच गया जहां बच्चा लटका हुआ था.
शख्स ने इस बहादुरी से बच्चे की जान बचा ली. वीडियो को शेयर कर जानकारी दी गई है कि मामला पेरिस का है. साल 2018 में बच्चे को बचाने के बाद शख्स की मुलाकात राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इसके बाद उसे फ्रांसीसी नागरिकता और पेरिस फायर ब्रिगेड में नौकरी दी गई. वीडियो को sachkadwahai नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.