Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें कुछ नजारे लोगों को इतने पसंद आते हैं कि ये बार-बार देखे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ध्यान खींच रहा है जो दुनिया के प्रमुख नेताओं से जुड़ा है. इसमें सभी गाना गाते दिख रहे हैं. वीडियो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उत्तर कोरिया के किम जोंग सहित कई नेता ‘वी आर द वर्ल्ड’ गाते हुए दिख रहे हैं,.
प्रमुख लीडर ने गाया गाना
यह वायरल वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें इन नेताओं की आवाज और चेहरों का उपयोग किया गया है. हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “दुनिया के शीर्ष नेताओं द्वारा गाया गया ‘वी आर द वर्ल्ड’ गाना सुन रहा हूं. एक ऐसा गाना जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत है. लेकिन मेरा पसंदीदा नेता गायब है!” एआई द्वारा क्रिएट किए गए वीडियो में टेक्नोलॉजी का कमाल देखा जा सकता है. एआई ने इन नेताओं के चेहरों और आवाजों का उपयोग करके इस गाने को इस तरह तैयार किया, जिससे यह बहुत ही वास्तविक महसूस होता है.
एक्स पर यहां देखिए इस वीडियो को:
Listening to the ‘We Are the World’ sung by top world leaders— a healing song we need now more than ever. But my favorite leader is missing 🙁! (AI generated) pic.twitter.com/vXX0QACnKO
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, जो निश्चित रूप से मजेदार और हैरान करने वाला है. इसे देखने के बाद नेटिजन्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया और हल्के-फुल्के तरीके से लिया, जबकि कुछ ने इसे अद्भुत और आश्चर्यजनक बताया. इसे हर्ष गोयनका ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल @hvgoenka पर शेयर किया गया है. तीन मिनट से इस वीडियो को हजारों की संख्या में व्यूज और लाइक्स भी पड़ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.