Viral Video: 'मेस्सी के लिए पत्नी को तलाक भी दे सकता हूं…', फैन का पागलपन देख हिल गया इंटरनेट | देखें वीडियो

Viral Video: मेस्सी के एक क्रेजी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. उसने ऐसी-ऐसी बातें बोलीं सुनकर हर कोई हिल गया.

Published date india.com Published: December 13, 2025 10:54 AM IST
Lionel Messi Fan
(Photo: @ANI)

Viral Video: महान फुटबॉलर लियानेल मेस्सी भारत दौरे पर आए हैं. यहां पहुंचते ही फैन्स का गजब क्रेज देखने को मिल रहा है. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए हजारों फैन्स की भीड़ देखने को मिली. मेसी भारत में तीन दिन के भीतर चार शहरों के ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ के लिये यहां पहुंचे हैं. सुपरस्टार मेस्सी शनिवार को तड़के दो बजकर 26 मिनट पर कोलकाता पहुंच गए और अपने फुटबॉल प्रेम के लिये मशहूर पूरा शहर मेस्सी के खुमार में डूब गया है. भारत से ही नहीं बल्कि नेपाल से फैन्स मेस्सी की एक झलक पाने के लिए पहुचे. इसी कड़ी में एक नेपाली फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो मेस्सी के लिए गजब तरीके अपना प्यार दिखा रहा है.

मेस्सी के लिए फैन का क्रेज

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के नेपाली फैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा: “मैं नेपाल से हूं… मेस्सी को देखना मेरे सपनों में से एक है… नेपाल की तरफ से इंडिया का शुक्रिया… मैंने सिर्फ मेस्सी को देखने के लिए टिकट खरीदे हैं… मैं अपने परिवार, अपने पिता, माता और भाई का भी जिक्र करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां आने दिया और मेरा सपना पूरा किया… मैं सिर्फ मेस्सी को देखने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे सकता हूं… मैं इतनी दूर से कॉलेज छोड़कर मेसी को देखने आया हूं…”

यहां देखिए क्रेजी फैन का वीडियो:

इनसे होगी मेस्सी की मुलाकात

नेपाली फैन की ये बातें लियोनेल मेस्सी के प्रति उसके क्रेज को दिखाती हैं. उनका यह क्लिप अब खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि मेस्सी के आते ही फैन्स के बीच उनके नाम की गूंज सुनाई देने लगीं. फैन एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे के बीच दौड़ते रहे ताकि अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पा सकें. कइयों ने तो बच्चों को कंधों पर उठा रखा था. भारी सुरक्षा के बीच मेस्सी वीआईपी गेट से बाहर निकल गए. मेस्सी अगले 72 घंटे में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जायेंगे जहां मुख्यमंत्रियों, कारपोरेट दिग्गजों, बॉलीवुड कलाकारों और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे. (इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.