Viral Video: जूता पहनकर शख्स ने बनाया गुड़, जो चिपका उसे भी मिला दिया | हिला देगा ये वीडियो

Viral Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह शख्स गुड़ बनाते समय अजीब चीज करता है. उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: January 10, 2026 8:32 AM IST
Viral Video

Viral Video: खाने में मिलावट से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को हिला दिया है. वीडियो गुड़ बनाने के प्रोसेस से जुड़ा है. इसमें एक शख्स जूता पहनकर गुड़ बनाता हुआ नजर आ रहा है. इसी दौरान उसने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर हर कोई चौंक गया. इसे देखकर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. अब यह वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है.

गुड़ की मेकिंग का वायरल वीडियो

ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गुड़ बनाने वाली जगह पर नजर आ रहा है. मालूम होता है कि वो गुड़ बनाने का कारीगर है. जगह-जगह पर पतीले रखे हुए हैं और उन सबमें गुड भरा हुआ है. फिर कैमरे का फोकस गुड़ बना रहे शख्स पर जाता है. वो औजार से फर्श पर जमे गुड़ को उठाकर पतीले में रखता है. मालूम होता है कि गुड़ बनाने की प्रोसेसिंग पूरी हो चुकी है. इसी दौरान गुड़ का कुछ हिस्सा शख्स के जूते में चिपक जाता है. उसने जूता में चिपका हुआ गुड़ में निकाला और उसे भी बाकी गुड़ में मिला दिया. शख्स की इसी हरकत को लोग घिनौना बता रहे हैं.

एक्स पर यहां दिखेगा वीडियो:

नेटिजन्स के रिएक्शन

आमतौर पर लोग जो चीजें खा रहे होते हैं उनकी मेकिंग को देख नहीं पाते. मगर जब भी उससे जुड़े वीडियो आते हैं लोगों का गुस्सा फूट जाता है. ऐसा ही इस वायरल वीडियो को देखकर भी हुआ है. लोगों का कहना है कि हर चीज में गंदगी मचा रखी है. कोई कह रहा है कि आज के बाद गुड़ खाना बंद कर देंगे. इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. इसे @Kapil_Jyani_ नाम के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, हमारे देश में लाखों मिठाई की दुकानें हैं. लेकिन एक भी ऐसी दुकान नहीं होगी… जो स्वच्छता, शुद्धता और मानकों पर 100% खरी उतरती हो… पूरा देश कचरा खा रहा है…!!!”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.