Viral Video: हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच फिर हो गया झगड़ा, बोले- 'आज सेटल कर ही लेते हैं' । देखिए वीडियो

Viral Video: हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच फिर से फाइट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: April 13, 2023 2:37 PM IST
arbhajan Singh VS S Sreesanth

Viral Video: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत को एक साथ देखते ही ‘थप्पड़ कांड’ याद आ जाता है. साल 2008 में आईपीएल का पहला एडिशन आयोजित किया गया था. हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे और एस श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (आज पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे. पंजाब और मुंबई के बीच हुए मैच के बाद ऐसा कुछ देखने को मिला था, जिससे पूरा क्रिकेट जगत हिल गया था. श्रीसंत कैमरे के सामने रोते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ मारा था. हालांकि समय बीतने के साथ-साथ दोनों ने मामले को सुलझा लिया. मगर अभी फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसने फिर से ‘थप्पड़ कांड’ की याद दिला दी.

हरभजन और श्रीसंत की भिड़त

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत एक लिफ्ट में दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच कुछ बहस होती है और फिर मामला ‘आज देख लेने’ तक पहुंच जाता है. दरअसल, ये वीडियो फूड डिलीवरी एप Zomato के विज्ञापन से जुड़ा है. दोनों एप के उच्चारण को लेकर एक दूसरे से भिड़ जाते हैं. लिफ्ट में मौजूद एक लड़की दोनों का वीडियो बनाती नजर आ रही है.

यहां देखें वीडियो

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. इस वीडियो को क्रिकेटर रिषभ पंत ने भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “विश्वास नहीं हो रहा है कि भज्जी पा और श्रीसंत फिर से लड़ाई कर रहे हैं.” चंद सेकेंड का यह वीडियो करीब 3 लाख बार अभी तक देखा जा चुका है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.