Viral Video: ईरानी साइंटिस्ट ने किया पानी से चलने वाली कार बनाने का दावा! चलाकर भी दिखा दिया | देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि ईरानी साइंटिस्ट का दावा है कि पानी से चलने वाली कार बनाई है.

Published date india.com Updated: October 16, 2025 1:23 PM IST
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ईरानी वैज्ञानिक के दावे से जुड़ा पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें बताया गया है कि उनका दावा है कि उन्होंने एक ऐसी कार बनाई है जो सिर्फ पानी से चलती है. इस अविष्कार के अनुसार, कार में एक ऐसी प्रक्रिया अपनाई गई है जिससे पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित किया जाता है. इसके बाद हाइड्रोजन को जलाकर कार का इंजन चलाया जाता है. उनका कहना है कि यह कार मात्र 60 लीटर पानी में 900 किलोमीटर तक चल सकती है. यह सुनने में काफी रोमांचक लगता है, खासकर जब दुनिया पेट्रोल-डीजल की महंगाई और प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है.

पानी से चलने वाली कार का दावा

हालांकि, ईरानी साइंटिस्ट के दावे पर ऊर्जा विशेषज्ञ और वैज्ञानिक सतर्क हैं. उनका कहना है कि पानी से चलने वाली कारें अब तक सिर्फ एक सपना रही हैं. क्योंकि पानी खुद में कोई उपयोगी ऊर्जा नहीं रखता. इसे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में तोड़ने के लिए पहले से ऊर्जा लगानी पड़ती है, जो अक्सर बिजली के रूप में होती है. यह प्रक्रिया जिसे इलेक्ट्रोलिसिस कहा जाता है, ऊर्जा खपत करती है. वैज्ञानिक बताते हैं कि इस तरह के सभी प्रस्ताव अब तक थर्मोडायनमिक्स के दूसरे नियम का उल्लंघन करते हैं. इसका मतलब है कि बिना बाहर से ऊर्जा डाले, पानी से ऊर्जा निकालना संभव नहीं है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

पहले भी हुए हैं दावे

ऐसे दावे पहले भी किए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई भी सिर्फ पानी से चलने वाली कार व्यावहारिक रूप से प्रमाणित नहीं हुई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह तकनीक सच होती, तो अब तक इसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर अपनाया जा चुका होता. इसलिए किसी भी नए अविष्कार के पीछे की वास्तविक वैज्ञानिक प्रक्रिया और प्रमाण को समझना जरूरी है. आम लोगों को ऐसे दावों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और बिना किसी वैज्ञानिक पुष्टि के उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. वायरल वीडियो को this.our.planet नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है.

नोट: खबर सिर्फ वायरल वीडियो में दी गई जानकारी के आधार पर लिखी गई है. इसकी वास्तविता की पुष्टि इंडिया डॉट कॉम हिंदी बिल्कुल भी नहीं करता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.