Viral Video: सुपरहिट हो गया नमकीन बेचने वाले चाचा का अंदाज, 'काचा बादाम' को तो भूल ही जाएंगे- देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर नमकीन बेचने वाले चाचा का वीडियो आते ही तेजी से वायरल होने लगा है. वीडियो में उनका अंदाज देख आप भी फिदा हो जाएंगे.

Published date india.com Updated: September 9, 2022 1:29 PM IST
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया की ताकत ऐसी है कि इस प्लेटफॉर्म से साधारण इंसान भी रातोंरात स्टार बनकर उभर जाता है. हाल ही में हमें भुबन बड्याकर, सहदेव दिर्दो और रानू मंडल जैसे उदाहरण देखने को मिले हैं. अब फिर से एक वीडियो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और ये वीडियो है नमकीन बेचने वाला एक चाचा का. वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह वो गाना गाकर अपने नमकीन को बेच रहे हैं. लोगों को अपनी ओर खींचने का उनका तरीका सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गया.

अनोखे अंदाज में बेच रहे नमकीन

सोशल मीडिया के जरिए हमें कई ऐसे टैलेंटेड लोग देखने को मिले हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसी कड़ी में नमकीन वाले चाचा का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि वो स्कूटर पर बैठकर कुछ अजीब सा गाना गा रहा है. उनके हाथ नमकीन से भरा हुआ एक झोला भी दिखाई दे रहा है. वो एक कॉलोनी की सड़क पर आराम से स्कूटर लगाकर बैठ गए हैं और अतरंगी अंदाज में गाना गाकर लोगों को अपना नमकीन बेच रहे हैं.

भोपाली नमकीन वाले चाचा का वीडियो:

दिख रही गजब की तुकबंदी

वीडियो में नमकीन बेचने वाला चाचा की आवाज आप ध्यान से सुनेंगे तो पाएंगे कि वो नमकीन 30 रुपये में बेच रहे हैं और उनके पास किस्म-किस्म की वैरायटी मौजूद है. वायरल हो रहा यह वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है. वीडियो को @manishbpl1 नाम के ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, #भोपाली नमकीन वाला… #भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं… आप ही देखिये किस गजब अंदाज से जनाब नमकीन बेच रहे हैं..”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.