Viral Video: सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो 83 साल की उम्र में बंजी जंपिंग करने भारत पहुंचीं. बुजु्र्ग महिला ने ऊंचाई से छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया. चौंकाने वाला नजारा इसलिए भी है क्योंकि जिस उम्र में कई लोग ठीक से चल भी नहीं पाते इस महिला ने बंजी जंपिंग करके दिखाया. यह रोमांचक घटना उत्तराखंड के शिवपुरी (ऋषिकेश) में हुई, जहां उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग के तहत छलांग लगाई.
बुजुर्ग महिला की छलांग
वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग महिला की ऊर्जा और उत्साह साफ झलकता है. छलांग से पहले वह नाचती हुई नजर आईं. इससे उनकी और बेफिक्र भावना का पता चलता है. इस उम्र में ऐसा साहसिक कदम उठाना न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उम्र केवल एक संख्या है. उनका यह कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा. इस पर एक से एक रिएक्शन यूजर्स द्वारा पोस्ट हो रहे हैं.
नजारे को देखकर लोगों ने ब्रिटेन की बुजुर्ग महिला की हिम्मत की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘वह वहां उड़ने आई थीं.’ कई लोगों ने उनकी इस साहसी भावना को सलाम किया और इसे जीवन के प्रति उत्साह का प्रतीक बताया. यह वीडियो न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह हर उम्र के लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है. 83 वर्षीय महिला की कहानी हर किसी के लिए एक मिसाल है. उन्होंने दिखाया कि साहस और जोश की कोई उम्र नहीं होती. इसे thebharatpost_ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.