
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Viral Video: आपने कई रेस्टोरेंट में कम समय में ज्यादा खाना खाने के चैलेंज को देखा होगा. ज्यादातर लोगों की इसमें हार हो जाती है. मगर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इन तरह के चैंलेंज को पूरा करके मोटी रकम जीत जाते हैं. इस तरह के मार्केटिंग के लिए अपनाए गए तरीके खूब पॉपुलर भी होते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जापान के एक रेस्टोरेंट का है. यहां खाना परोसे जाने से पहले थप्पड़ खाने पड़ते हैं. थप्पड़ खाने वाला यह मेन्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इसमें वेट्रेस रेस्टोरेंट में आए कस्टमर को थप्पड़ मारती नजर आ रही है.
यह रेस्टोरेंट जापान के नागोया शहर में स्थित है. इसका नाम शचीहोके-या है. यहां लोगों को आकर्षित करने के लिए यह स्किम निकाली गई थी और देखते ही देखते खूब लोकप्रिय भी हो गई. इस स्किम के तहत आप अगर यहां 300 जापानी येन खर्च करते हैं तो कीमीनो ड्रेस पहने एक वेट्रेस आपको जोरदार तमाचे रसीद करेगी. वो इतने थप्पड़ मारेगी जब तक इच्छुक कस्टमर के गाल लाल ना हो जाए. यहीं नहीं इस रेस्टोरेंट में एक और स्किम भी चलती है. 500 येन खर्च करने पर आपको अपनी पसंद के स्टाफ से थप्पड़ खाने का मौका मिलेगा. आपके दिमाग में ये बातें आ रही होंगी कि इससे कस्टमर को क्या मिल रहा है. तो बता दें कि जापान में ये स्किम काफी पॉपुलर है.
This is Shachihokoya – a restaurant in Nagoya – where you can buy a menu item called ‘Nagoya Lady’s Slap’ for 300 yen pic.twitter.com/19qPM1Ohac
— Bangkok Lad (@bangkoklad) November 29, 2023
रेस्टोरेंट में पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी इस स्किम को लेती हैं. यहीं नहीं विदेशों से आने वाले टूरिस्टों में भी यह स्किम प्रचलित है. यहां लोग अपनी इच्छा से थप्पड़ खाना पसंद करते हैं और इसके लिए पैसे भी खर्च करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ये स्किम साल 2012 में शुरू हुई थी और देखते ही देखते ये इतनी प्रचलित हो गई कि थप्पड़ मारने के लिए कई लड़कियों को हायर किया जाने लगा. हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि अब ये स्किम बंद हो गई. रेस्टोरेंट का कहना है कि अब ये सर्विस ऑफर नहीं की जाती है. वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और ये इस तरह वायरल हो जाएगी इसके बारे में उन्हें उम्मीद नहीं थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.