Viral Video: महिला ने 3 साल की बच्ची को भालू के सामने फेंक दिया, फिर जो हुआ चमत्कार से कम नहीं- देखें वीडियो

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक रेलिंग के पास खड़ी हो जाती है. और करीब 16 फीट नीचे भालू के बाड़े में 3 साल की बच्ची को गिरा देती है.

Published date india.com Updated: February 2, 2022 4:36 PM IST
Viral Video

Viral Video: हर दिन कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं, जो काफी आश्चर्यचकित कर जाते हैं. इन वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यूं किया. अब एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी 3 साल की छोटी बच्ची को जू में मौजूद भालू के बाड़े में फेक देती है. जिसने भी महिला को ऐसा करते देखा हैरान रह गया. यह घटना उज्बेकिस्तान ताशकंद की बताई जा रही है. अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर महिला के खिलाफ जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा सन्न रह गया.

महिला ने बच्ची को भालू के पास फेंका

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक रेलिंग के पास खड़ी हो जाती है. और करीब 16 फीट नीचे भालू के बाड़े में 3 साल की बच्ची को गिरा देती है. कई लोग असहाय होकर महिला को देखते रहे. कुछ ने महिला को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने घटना को अंजाम दे दिया. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि भालू हालांकि बच्ची को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाता है और वहां से हट जाता है. कुछ देर बाद कई सुरक्षाकर्मी भालू के बाड़े में जाते हैं और बच्ची को बचाते हैं.

यहां देखें वीडियो:

हैरान कर रही महिला की ये हरकत

इस वीडियो को प्रेस टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, “सीसीटीवी दिखा रहा है कि महिला अपनी बच्ची को भालू के बाड़े में फेंक रही है. हालांकि, भालू ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. लेकिन बच्ची को कुछ चोटें आईं हैं और अस्पताल में उसका इलाक किया जा रहा है. महिला ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.