Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसमें कई बार वीडियो में कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक भैंस कच्चे मकान की छत पर जाकर खड़ी हो गई. जिसे लेकर दर्शक कमेंट में काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर ये भैंस छत पर कैसे पहुंच गई?
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस एक मकान की छत पर जाकर खड़ी हो गई है. जिसके बाद एक महिला तेजी से उस घर से बाहर निकलती है और वहां मौजूद लोगों से कुछ कहती है. घर से बाहर निकली महिला के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है कि उसे अपने मकान के उजड़ जाने का डर सता रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @soljardhurv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें एक भैंस छत पर चढ़ जाती है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1,36,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “गई भैंस छानी में”. दूसरे यूजर ने लिखा, “मैंने सुना था कि गाय भैंस पानी में, लेकिन मैंने यह नहीं सुना था कि छत पर गई भैंस”. वहीं एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार कमेंट किया कि “यमराज की भैंस गलत जगह उतर गई”. इंस्टाग्राम पर जानवरों के ऐसे ही वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग खूब मजे लेते हैं और एक दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.