Viral Video: पंडित जी ने दुल्हन को समझाई ऐसी बातें, सुनकर दूल्हे के साथ मेहमान भी रह गए दंग

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पंडित जी दुल्हन को शादी से जुड़ी कुछ बातों को समझाते हुए नजर आते हैं.

Published date india.com Published: February 6, 2025 9:49 AM IST
Wedding Video
Wedding Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा. वीडियो में पंडित जी दुल्हन को शादी से जुड़ी कुछ बातों को समझाते हैं. जिसे सुन दूल्हा और वहां मौजूद सारे मेहमान हैरान रह जाते हैं. ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के  मंडप में दूल्हे-दुल्हन के साथ पंडित जी बैठे हुए हैं और मंडप के चारों ओर मेहमानों की भीड़ जमा है. वीडियो में पंडित जी दुल्हन को समझाते हैं कि आपके पति को शादी के बाद क्या करना है और क्या नहीं करना है. इसके बाद पंडित जी ने दुल्हन से दूल्हे को कहने के कहा कि शादी के बाद, यदि बगीचे या मेले में मुझसे अधिक सुंदर कोई लड़की या महिला दिखे और आप अपने मन को विचलित करें, तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन सकती. दुल्हन से इतना कहने के बाद पड़ित जी दुल्हन से कहते हैं की दूल्हे से पूछों क्या यह स्वीकार है? दूल्हा जवाब देते हुए कहता है हां. पंडित जी की बाते सुनकर दूल्हा-दूल्हन सहित वहां मौजूद सारे मेहमान हंसने लगते हैं. 

देखें वीडियो

पंडित जी ने एक ऑप्शन छोड़ कर वचन दिलाया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @preety_rawat77 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को ‘पंडित जी रॉक्स, मेले में या बगीचे में मुझसे ज्यादा कोई सुंदर लड़की दिखे’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया  है. इस वीडियो को अबतक 1,002,215 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अच्छा मतलब कम सुंदर हो तो देख सकते हैं. पंडित जी ने भी एक ऑप्शन छोड़ कर वचन दिलाया है.’ 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.