Viral Video: महाकुंभ में जाने के लिए नाव से निकले लोग, जाम से बचने के लिए नदी के रास्ते तय किया घंटों का सफर | देखें वीडियो

Viral Video:प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम के बीच, कुछ लोग यहां नाव की सवारी करके आये हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: February 16, 2025 1:39 AM IST
Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025

Viral Video: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, और यह सिलसिला लगातार जारी है. महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं, जिससे प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. इस भारी जाम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग नाव की सवारी करते हुए महाकुंभ जाते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि सड़क पर लगे लंबे जाम से बचने के लिए इन लोगों ने नाव का सहारा लिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चार युवकों को नाव पर सवार होकर यात्रा करते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये युवक ट्रैफिक से बचने के लिए नाव के जरिए महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं. वीडियो में यह भी बताया गया है कि उन्होंने 248 किलोमीटर की दूरी तय कर महाकुंभ पहुंचने का सफर पूरा किया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

देखें वीडियो-

‘जाम के अलावा इसमें टोल का चक्कर भी नहीं था!’

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indorireporter21 नामक यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग जाम से बचने के लिए अपनाए गए इस अनोखे तरीके की खूब सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा हुआ, आप लोग जलमार्ग से आ गए!’ वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल किया, ‘रास्ते में तो नदी पर एक पीपा पुल पड़ा होगा, उसे कैसे पार किया?’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘जाम के अलावा इसमें टोल का चक्कर भी नहीं था!’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.