ट्रेन में विंडो सीट पर मोबाइल चलाती महिला से RPF जवान ने छीन लिया फोन, मिली ऐसी सीख जिसे जीवनभर नहीं भूलेंगी आंटी | देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की एक RPF जवान ट्रेन में विंडो सीट पर बैठ फोन चला रही महिला को सबक सीखाता है.

Published date india.com Published: October 10, 2025 11:26 PM IST
RPF viral video
RPF viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं यात्रियों के साथ होने वाली तरह-तरह की घटनाओं के वीडियोज तेजी से वायरल होते रहते हैं. ऐसे में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में एक महिला ट्रेन की विंडो सीट पर बैठ मोबाइल चला रही होती है तभी बाहर खड़ा RPF का जवान उसका फोन छीन लेता है फिर आगे जो होता है उसे देख हर कोई दंग रह जाता है. इस स्टोरी मं हम आपको इसी वीडियो के बारे में बता रहे हैं.

RPF जवान ने छीना महिला का फोन

वायरल हो रहे वीडियो के शुरूआत में देखा जा सकता है की एक महिला ट्रेन की खिड़की के पास बैठकर मोबाइल से बाहर का नजारा रिकॉर्ड कर रही है. अचानक एक RPF जवान सामने आता है और झटके से महिला के हाथ से मोबाइल छीन लेता है. महिला पहले डर जाती है कि कहीं कोई चोर उसका फोन न ले गया हो, लेकिन जवान मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मैडम, ऐसे फोन बाहर निकालकर रखना बहुत खतरनाक है. चोर पलभर में झपट्टा मारकर भाग जाते हैं.” महिला जवान की मंशा समझकर मुस्कुरा देती है. ऐसे में ये साफ हो जाता है की जवान ने केवल चेतावनी देने के लिए फोन छीना था.

देखें Viral Video-

लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @choudhary0409 नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स के ढेरों रिएक्शन आए हैं. किसी ने लिखा, “RPF ने बहुत बढ़िया तरीका अपनाया,” तो किसी ने कहा, “अगर हर विभाग ऐसे समझाए, तो अपराध अपने आप कम हो जाएंगे.” यह वीडियो केवल चेतावनी नहीं है, बल्कि यह एक सीख भी देता है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहना कितना जरूरी है. रेलवे हमेशा ही यात्रियों को सलाह देता है कि ट्रेन में हमेशा अपने सामान पर ध्यान दें और खिड़की के पास मोबाइल निकालकर फोटो या वीडियो बनाते समय सतर्क रहें. इस तरह छोटे-छोटे सावधानी के कदम बड़े हादसों और चोरी से बचाव कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.