Viral Video Russian Girl Wearing A Scarf Reached Khatu Shyam Temple To Visit People Were Stunned To See Her Speaking Pure Hindi In The Video
Viral Video: दुपट्टा ओढ़े खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पहुंची रशियन लड़की, वीडियो में शुद्ध हिंदी बोलता देख दंग रह गए लोग
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रशियन लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की हिंदी बोलती हुई नजर आती है. इससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं .
Viral Video: भारत में घूमने के लिए हर साल दुनिया भर के अलग-अलग देशों से लाखों लोग आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत घूमने आई रशियन लड़की का वीडियो काफी वायरल है. वायरल वीडियो में दिख रही रशियन लड़की सिर पर दुपट्टा ओढ़े राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. वीडियो में लड़की शुद्ध हिंदी में बोलती हुई दिखाई देती है. रशियन लड़की को हिंदी बोलता देख लोग सोशल मीडिया पर दंग रह जा रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही ये लड़की रशियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. जिसका नाम कोको है.. ये रशियन लड़की कुछ दिनों पहले राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी. दर्शन के दौरान लड़की सिर पर दुपट्टा रखकर भारत की संस्कृति का पालन करते हुए बाबा श्याम का दर्शन करती है. दर्शन के बाद रशियन इन्फ्लुएंसर ने अपना पूरा अनुभव शुद्ध हिंदी में वीडियो में रिकार्ड किया है. इस विदेशी लड़की के मुंह से हिंदी सुन लोग हैरान हो जा रहे हैं . वायरल वीडियो को अबतक कई लोग देख चुके हैं.
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रशियन इन्फ्लुएंसर ने अपने अकाउंट @koko_kkvv से शेयर किया है. वायरल वीडियो तो अबतक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट बॉक्स में लड़की की तारीफ करते हुए लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लड़की का भारत में स्वागत किया है. रशियन लड़की को हिंदी बोलता देख लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं और वीडियो एक दूसरे के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई विदेशी इन्फ्लुएंसर मिल जायेंगे जो काफी अच्छी हिंदी बोलते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.