Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर अपना बेजोड़ करिश्मा दिखाया. जब वह दिल्ली में बिजनेसमैन अनिल कुमार बत्रा की बेटी गुंजिका बत्रा और चेतन चौहान की शादी गए. इस शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें से एक वीडियो में शाहरुख थिरकते है और मेहमानों का अभिवादन करते नजर आए और शाहरुख खान एक लव गुरू का रोल निभा रहे है. शाहरुख कपल को शादी से जुड़ी कुछ सलाह भी दीं.
नए कपल को शाहरुख ने दी सलाह
वीडियो में शाहरुख खान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ एक सेगमेंट होस्ट करते दिखाई पड़ रहे है. उन्होंने चेतन को सलाह देते हुए कहा, ‘हमें बस वही करना है जो वाइफ कह रही हैं. उनके बिना जिंदगी कैसी? वीडियो में आगे, कपल केक कट करते दिखाई देता है. जबकि शाहरुख और सलमान खान साइड में खड़े हैं.
शाहरुख और सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड के कई मशहूर चेहरे, जैसे जान्हवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, सोहेल खान और शिल्पा शेट्टी भी शादी में शामिल हुए. बता दें कि यह वीडियो लगभग एक महीने पुराना है.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @news_bufff के नाम यूजर ने शेयर कियाह है और इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ बॉलीवुड के ओजी करण अर्जुन सलमान खान और शाहरुख खान एक शादी में शामिल हुए, पूरे ब्लैक लुक में बेहद आकर्षक लग रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.