Viral Video Shows Child Standing Out From Car Sunroof Suddenly Head Hits Barrier Leaving Everyone Shocked
Viral Video: कार की सनरूफ से निकल बाहर झांक रहा था बच्चा, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख कांप गया हर किसी की रूह | देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की एक बच्चा कार के सनरूप से बाहर देख रहा तभी उसके सिर की टक्कर किसी चीज हो जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन गाड़ियों के एक्सीडेंट के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसे देख हर कोई कांप उठता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा राह चलती गाड़ी से अपना सिर बाहर निकल कर झांक रहा होता है तब भी उसके साथ कुछ ऐसा होता है की उसे देख हर कोई कांप उठता है. ये वीडियो सोशल मीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार.
बैरियर से टकरा गया बच्चे का सिर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की रेड कलर की कार रास्ते से गुजजर रही होती है इतने में ही उसमें से एक बच्चा सनरूफ से बाहर निकलता है और बाहर के नजारे का आंनद लेने लगता है लेकिन तभी उसका सिर ऊंचाई पर लगे बैरियर से जा टकराता है और टक्कर इतने जोर का होता है की बच्चा बेचारा बुरी तरह से घायल हो जाता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना के लिए सीधे-सीधे कार में बड़े लोगों को मानते हैं और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मी़डिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है की ये घटना बैंगलूरु की है.
देखें वायरल वीडियो-
Next time when you leave your kids popping their heads out, think once again! pic.twitter.com/aiuHQ62XN1
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @3rdEyeDude नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस पोस्ट को यूजर ने वार्निंग के साथ पोस्ट किया है. इस वीडियो को अबतक इंटरनेटट पर लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, यह बहुत डरावना है. उम्मीद है बच्चा ठीक है।’ दूसरे ने लिखा, ‘बेचारा बच्चा… बहुत दुख हुआ। यह बहुत खतरनाक है और बड़ों को समझना चाहिए कि यह बच्चों के लिए कितना जोखिम भरा हो सकता है.’ इस तरह के कई वीडियो आए दिन कई वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.