Viral Video: देखते ही देखते... थाईलैंड में पर्यटकों का सामान समुद्र में डूबा, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: कोह ताओ से कोह समुई जा रही फेरी में बड़ा हादसा हो गया. खराब मौसम और सामान को सही तरह से न बांधने की वजह से कई पर्यटकों के बैग समुंदर में गिर गए.

Published date india.com Published: November 29, 2025 12:43 AM IST
Viral Video: देखते ही देखते... थाईलैंड में पर्यटकों का सामान समुद्र में डूबा, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: थाईलैंड में एक नाव की सैर कुछ पर्यटकों के लिए डरावना सपना बन गई, जब उनका सामान रहस्यमय तरीके से समंदर में गायब हो गया. ऑस्ट्रेलिया की यात्री एलिस जम्पारेली भी इसी ग्रुप में थीं. उन्होंने अपने फोन पर वो पल रिकॉर्ड किया जब दर्जनों सूटकेस समंदर में तैरते दिखे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पानी में गिरा सूटकेस

पर्थ की रहने वाली ज़म्पारेली रविवार को कोह ताओ से कोह समुई जा रही थीं. तभी उन्हें पता चला कि उनका सूटकेस भी बाकी बैगों के साथ पानी में गिर गया है. समंदर में गिरे किसी भी बैग को वापस नहीं पाया गया, और मुआवजा लेने के लिए उन्हें अलग ही झंझट झेलनी पड़ी.

 यहां देखे वीडियो:

क्रू पर महिला का फूटा गुस्सा

एलिस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि क्रू की लापरवाही की वजह से उनका सारा सामान खो गया. उनका कहना है कि फेरी स्टाफ असली कीमत देने को तैयार ही नहीं था. वे बार-बार कहते रहे कि एक सूटकेस की कीमत 20,000 बाट से ज्यादा नहीं हो सकती, जबकि एलिस के हिसाब से हर सूटकेस का सामान करीब 1,00,000 भात का था.

एलिस ने बताया कि जब उन्होंने जोर लगाया और पीछे हटने से मना किया, तब जाकर उन्हें 50,000 भात मिले. वो कहती हैं कि बाकी लोगों को इससे कम पैसे मिले और उन्हें भी पूरा मुआवजा नहीं मिला, बस इसलिए थोड़ा ज्यादा मिला क्योंकि उन्होंने आखिर तक लड़ाई जारी रखी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.