Viral Video: कुछ नहीं मिला तो थार को ही डांस कराने लगा शख्स, सड़क पर जो दिखा यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो

Viral Video: इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क पर शख्स ब्लैक कलर की थार को डांस करता नजर आ रहा है. देखकर राहगीर भी चौंक गए.

Written by: Nandan Singh
Published: May 16, 2026, 12:47 PM IST

Viral Video: एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो काले रंग की थार गाड़ी से जुड़ा है. देखा जा सकता है कि सड़क पर रेड लाइट का सिग्नल लगा हुआ है तभी अचानक ब्लैक थार वहां आकर रुकती है. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ड्राइवर ऐसा करतब दिखाने लगता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं. थार चला रहा शख्स गाड़ी के अगले दाएं पहिए को हल्का ऊपर उठाकर उसे अजीब अंदाज में मोड़ने लगता है. देखने में ऐसा लगता है जैसे वह सड़क पर गाड़ी को डांस करा रहा हो. यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए भी काफी चौंकाने वाला था.

थार से कराया डांस

वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि ड्राइवर काफी देर तक उसी अंदाज में थार को घुमाता रहता है. आमतौर पर लोग सोशल मीडिया पर थार गाड़ी के साथ स्टंट या तेज रफ्तार वाले वीडियो देखते रहते हैं, लेकिन इस तरह का अनोखा सीन शायद ही पहले कभी देखा गया हो. गाड़ी का अगला पहिया ऊपर उठाकर उसे कंट्रोल करना आसान नहीं होता, लेकिन ड्राइवर पूरे आत्मविश्वास के साथ यह करतब करता नजर आता है. आस-पास खड़े लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं.

एक्स पर देखिए वायरल वीडियो:

क्या बोले नेटिजन्स

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे ड्राइवर की ‘ओवर स्मार्टनेस’ बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक स्टंट कह रहे हैं. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘पापा की कमाई है, कहीं तो उड़ानी होगी.’ वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे स्टंट सड़क पर दूसरे लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर लोग लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अजीब हरकतें करते नजर आते हैं और यह वीडियो भी उसी का एक उदाहरण माना जा रहा है. इसे @TATUPREM5555 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.