Viral Video:पुरानी कहावत है कि कुछ ऐसे लोग उसूल के इतने पक्के होते हैं कि वो बेईमानी भी ईमानदारी से करते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर मंदिर में चोरी करते हुए दिखता है, लेकिन इस दौरान वो कुछ ऐसा करता है कि लोग वीडियो देख चोर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. अब इस चोरी की इस वारदात का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चोर निकला संस्कारी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर के अंदर गहनों की चोरी करते हुए दिखता है, लेकिन भगवान की मूर्ति से गहने उतारने से पहले वो पैर छूकर आशीर्वाद लेता है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश के उन्नाव के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर का है, जहां इस वारदात का वीडियोसीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. इस वीडियो को देख लोग बोल रहे हैं कि बेचारे चोर की मजबूरी रही होगी, इसलिए उसने भगवान से पहले चोरी के लिए परमिशन ली. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चोर बेहद संस्कारी है, इसलिए उसने पहले भगवान के पैर छुए. चोर केवल गहने ही नहीं चुराता है, बल्कि वो मंदिर की दान पेटी भी साथ उड़ा ले जाता है.
देखें Viral Video
Add India.com as a Preferred Source
वीडियो देख लोग बोले बहुत ईमानदार चोर है
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मयूट्यूब पर @taptisamanvya नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके अलावा इस सीसीटीवी के वायरलफोटोज को लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर रहे हैं. इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि भाई ने चोरी भी बड़ी ईमानदारी से की है. वहीं दूसरा यूजर मजाक में लिखता है कि अब पुलिस इन्हें आशीर्वाद देगी. इस तरह के कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.