'ले बेटा प्यार ना किया...' पर जवानों ने किया गजब रिहर्सल, वायरल हुआ गणतंत्र दिवस परेड से पहले का VIDEO

जवान ठंडी सुबह में वार्म-अप करते हुए बॉलीवुड फिल्म 'कृष' के मशहूर गाने 'दिल ना दिया' के वायरल वर्जन पर ऐसा थिरक रहे हैं कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबा लें.

Published date india.com Updated: January 21, 2026 2:31 PM IST
Viral Video Today
सेना के जवानों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा रहा है. (Photo/X)

Viral Video Today: गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के जवान रिहर्सल में जुटे हुए हैं. मगर इसी रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में जवान ठंडी सुबह में वार्म-अप करते हुए बॉलीवुड फिल्म ‘कृष‘ के मशहूर गाने ‘दिल ना दिया’ के वायरल वर्जन पर ऐसा थिरक रहे हैं कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबा लें. गाने की लाइन ‘ले बेटा प्यार ना किया…’ पर जवानों का स्वैग देखते ही बनता है. यह वीडियो ना सिर्फ जवानों के अनुशासन को दिखाता है बल्कि उनकी जिंदादिली और ह्यूमर को भी उजागर करता है. वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @TridentxIN ने शेयर किया है, जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कैप्शन में लिखा है- कृष का सुनेगा गाना.. ले बेटे.’

Metro Ka Video: खचाखच भरी मेट्रो में एक झटके में सीट पा गई लड़की, दिमाग देखकर हिल गया पूरा कोच | देखें वीडियो

जवानों के परफॉर्म ने हिला दिया

वीडियो में सफेद स्नो कैमोफ्लेज यूनिफॉर्म पहने जवान राइफल्स थामे मार्च कर रहे हैं और एक सुर में चिल्ला रहे हैं. जैसे कोई बॉलीवुड का सीन हो. ठंड के बीच उनका एनर्जी लेवल देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल ये वायरल गाना मूल रूप से ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष‘ का है, लेकिन हाल ही में यह जमशेदपुर के एक कचरा बिनने वाले युवक पिंटू प्रसाद उर्फ ‘धूम बॉय‘ के कारण दोबारा वायरल हुआ. दिसंबर 2025 में पिंटू का वीडियो इंटरनेट पर छा गया, जहां वह ‘कृष का गाना सुनेगा… दिल ना दिया, दिल ना दिया ले बेटा’ गा रहा था. लोग इसे ‘ले बेटा प्यार ना किया…’ कहकर मीम्स बना रहे हैं. अब भारतीय जवानों ने इसी ट्यून पर रिहर्सल को मजेदार बना दिया.

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जवानों ने गाया गजब गाना

वीडियो में जवान कदम से कदम मिलाते हुए गाते नजर आ रहे हैं, जो उनकी टीम स्पिरिट को दिखाता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, हमारे जवान सिर्फ बॉर्डर पर नहीं, दिलों पर भी राज करते हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, रिपब्लिक डे 2026 का ये रिहर्सल हिट हो गया.’ वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज, हजारों लाइक्स और शेयर्स मिल चुके हैं. यह वीडियो बताता है कि सेना के जवान कितने बहुमुखी हैं. कठिन ट्रेनिंग के बीच भी वे बॉलीवुड से कनेक्ट होकर मस्ती कर लेते हैं. गणतंत्र दिवस परेड में इस साल क्या सरप्राइज होगा, यह तो 26 जनवरी को पता चलेगा, लेकिन यह रिहर्सल वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है. अगर आपने नहीं देखा तो जल्दी देखिए, क्योंकि यह ‘ले बेटा’ मोमेंट आपको हंसाएगा और गर्व महसूस कराएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.