Viral Video Today: एआई ने पेश किया महाभारत का ट्रेलर, होश उड़ा देगा एक-एक सीन | वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं किस तरह एआई ने महाभारत का ट्रेलर क्रिएट किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: December 14, 2024 11:11 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर महाभारत का अनोखा ट्रेलर वायरल हो रहा है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया है. इस ट्रेलर में महाभारत की पूरी कहानी को संक्षेप में दिखाया गया है, और वो भी 7 अलग-अलग एआई टूल्स की मदद से. एआई ने महाभारत के सभी प्रमुख पात्रों को बड़ी ही बेहतरीन तरीके से दिखाया है जैसे कि अर्जुन, भीम, दुर्योधन, और भगवान कृष्ण. ट्रेलर में एआई द्वारा बनाए गए दृश्य इतने रियलिस्टिक और प्रभावशाली हैं कि देखने वाले हर कोई हैरान रह जाता है.

एआई ने बनाया महाभारत का ट्रेलर

इस एआई ट्रेलर में पांडवों और कौरवों के बीच की जंग को बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया हैय युद्ध के मैदान में भव्य युद्ध, घमासान, और हर पल की तना-तनी एआई ने ऐसी प्रस्तुत की है कि दर्शक बिल्कुल फिल्म जैसा अनुभव करते हैं. विशेष रूप से कौरवों और पांडवों के युद्ध दृश्य कर्ण-अर्जुन की लड़ाई, भीम द्वारा दुर्योधन को हराना और भीष्म पितामह का बाणों की शैय्या पर लेटना. ये सब दृश्य बहुत ही आकर्षक तरीके से एआई ने तैयार किए हैं. ऐसा लगता है जैसे किसी बड़े बजट की फिल्म का ट्रेलर हो.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Dalimss News (@dalimss_news)

पांडवों और कौरवों की जंग

यह एआई ट्रेलर महाभारत के उन सभी प्रमुख हिस्सों को कवर करता है जो हमें महाकाव्य में सबसे ज्यादा याद रहते हैं. एआई के इस अद्भुत उपयोग ने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया है. महाभारत जैसे ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ को इस तरीके से प्रस्तुत करना निश्चित ही एआई की ताकत को दर्शाता है. इस ट्रेलर को देखकर यह एहसास होता है कि एआई का उपयोग सिर्फ विज्ञान और टेक्नोलॉजी में ही नहीं, बल्कि कला और संस्कृति में भी हो सकता है. वीडियो को dalimss_news नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. इस पर नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.