Poverty In America: अमेरिका की गरीबी देखकर भाग जाएंगे बुरुंडी के भी लोग, सड़क पर फटे हाल में दिखे लोग

America Ki Gareebi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमेरिका की जबरदस्त गरीबी दिखाई गई है. इसे देखकर नेटिजन्स हिल ही गए.

Published date india.com Updated: February 9, 2026 8:22 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: अमेरिका का नाम आते ही लोग मन में ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, डॉलर आदि का ख्याल लाने लगते हैं. ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अमेरिका में सिर्फ पैसे ही पैसे है वहां कोई भी शख्स गरीब नहीं दिखेगा. मगर उनका ऐसा सोचना गलत है. अमेरिकी में भी कई जगहों पर ऐसी गरीबी है जिसे देखकर आंखें फटी रह जाती हैं. अभी इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हिल गए. इसमें अमेरिका की एक सड़क पर ऐसी गरीबी दिखाई दी जिसे देखकर सबसे गरीब देश भी खुद को खुशकिस्मत समझने लगेगा. वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स एक-एक से रिएक्शन दे रहे हैं.

अमेरिका की गरीबी

ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि अमेरिका के किसी सड़क का हाल दिखाया गया है. सड़क किनारे एक बिना कपड़ों में है और नाली से कुछ निकाल रहा है. कई लोग जहां-तहां पड़े हुए हैं. कुछ खाने के प्लेट इधर-उधर रखे हुए हैं. लोग छोटे टेंट लगाकर रह रहे हैं. कुछ बेहोशी की हालत में हैं उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि वो किस हालत में हैं. चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है. कुछ लोग खाने की तलाश में हैं कि कोई उन्हें भोजन करा जाए. साफ पता चलता है कि इन लोगों के पास अपना कोई घर नहीं है और फटेहाल में सड़क पर रहने को मजबूर हैं. अमेरिका की ये स्थिति देखकर किसी को भी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

एक्स पर देखिए वीडियो:

फटेहाल में दिखे लोग

एक तरह अमेरिका में चमचमाती सड़कें, ऊंची-ऊंची इमारतें, संपन्न लोग नजर आते हैं. तो दूसरी ओर अमेरिका की एक स्थिति ये भी नजर आई. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें अमेरिकी की गरीबी दिखाई गई थी. हालांकि वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी नहीं दी गई है कि ये वीडियो अमेरिका में किस जगह का है. इसे @KraantiKumar नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, “दुनिया इस देश को सुपरपावर बोलती है. इस देश के पास 8133 मेट्रिक टन सोना है. इस देश के पास B-2 बॉम्बर और F-22 है. डोनाल्ड ट्रंप इस देश के राष्ट्रपति हैं.” चंद सेकेंड के वीडियो को लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.