Viral Video Today Bacchi Ka Video Road Accident Ka Video Miracle Video Google Trends Child Was Hit By Many Vehicles On Road But What Happened You Would Say Miracle Watch This Viral Video
Viral Video Today: एक के बाद एक कई गाड़ियों की चपेट में आई बच्ची, मगर जो दिखा चमत्कार ही कहेंगे | देखें वीडियो
Viral Video Today: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हाईवे पर बच्ची को एक के बाद एक कई गाड़ियां टक्कर मार देती हैं. मगर जो दिखा यकीन ना करेंगे.
Viral Video Today: सड़क हादसे से जुड़े कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं. इनमें दिखने वाले कुछ दृश्य बिल्कुल चौंकाकर रख देते हैं. भीषण टक्कर के बाद भी कुछ मामलों में लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं. कुछ इसी तरह का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक छोटी बच्ची से जुड़ा हुआ है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह एक बच्ची अचानक बीच सड़क पर पहुंच जाती है और वहां गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज रहती है. कुछ ही पल बाद बच्ची गाड़ियों की चपेट में आ जाती है. फ्रेम में इसके बाद जो नजारा कैद हुआ वो वाकई में चौंकाने वाला है.
गाड़ियों की चपेट में बच्ची
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक बच्ची मां-बाप का हाथ छुड़ाकर बीच सड़क पर भागने लगती है. लेकिन तभी वो एक तेज रफ्तार बाइक के सामने पड़ जाती है. बाइक वाला उसे टक्कर मारकर निल जाता है. इतने में एक और बाइक वाला आता है और फिर से बच्ची को टक्कर लग जाती है. देखते ही देखते सड़क पर बच्ची कई गाड़ियों की चपेट में आ जाती है. इतने में उसके मां-बाप भागे-भागे सड़क पर आते हैं और बच्ची को उठाकर ले जाते हैं. इतनी टक्कर के बाद भी बच्ची को कुछ नहीं हुआ. हालांकि बच्ची काफी डरी हुई नजर आ रही है.
देखते रह गए परिजन
जिस तरह एक के बाद एक गाड़ियों से टकराने के बाद भी बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है उसे देखकर नेटिजन्स चमत्कार बता रहे हैं. क्योंकि आमतौक पर छोटे हादसे में भी गंभीर चोटें लग जाती हैं, लेकिन यहां वाकई में चमत्कार देखने को मिला है. इस वीडियो को earth.reel नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने लिखा है, ‘उन पैरेंट्स को जेल भेज दो जो बच्चों की केयर नहीं कर पाते.’
एक और यूजर ने लिखा है, ‘बच्ची के पैरेंट्स को ईश्वर का शुक्रिया कहना चाहिए.’ इसी तरह के रिएक्शन इस वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. वीडियो हजारों की संख्या में व्यूज बटोर चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.