Viral Video Today: बच्चे के लिए देवदूत बनकर आया शख्स, तीसरी मंजिल से गिरा फिर भी बचा लिया | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि एक बच्चा तीसरी मंजिल से गिरने लगा. तभी राहगीर की नजर उस पर पड़ गई उसने किसी गेंद की तरह उसे कै कर लिया.

Published date india.com Published: October 19, 2025 10:19 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो तो दिल को झकझोर देते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे की जान खतरे में पड़ गई थी. यह वीडियो इंस्टाग्राम के whatsinthenews अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा तीसरी मंजिल की बालकनी से फिसलकर गिरने लगा. तभी नीचे सड़क पर चल रहे एक राहगीर ने नजर साध ली. वह तेजी से दौड़ता हुआ पहुंचा और बच्ची को हवा में ही पकड़ लिया. अगर वह शख्स एक पल की देरी करता, तो शायद बड़ी घटना घट सकती थी.

वायरल वीडियो में राहगीर की फुर्ती देखकर लगता है जैसे कोई फिल्म का सीन हो. बच्चा बालकनी की रेलिंग पर चढ़ा हुई था और खेलते-खेलते फिसल गया. फिर राहगीर इतनी तेजी से दौड़ा कि बच्चा सीधे उसके हाथों में आ गया. थोड़ी देर बाद बच्चे की मां दौड़कर आईं और उसने शख्स से बच्चे को लिया. मां की आंखों में आंसू थे, लेकिन राहत भी साफ दिख रही थी. यह शख्स कोई सुपरमैन नहीं था, बस एक साधारण इंसान जो सही वक्त पर सही जगह था. लोग कह रहे हैं कि ऐसी बहादुरी हर किसी में नहीं होती.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

इस वायरल वीडियो के पोस्ट होते ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए. लोग लिख रहे हैं, ‘यह असली हीरो है’, ‘भगवान ने सही समय पर फरिश्ता भेजा.’ कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए. बालकनी पर ग्रिल लगाना या खिड़कियां बंद रखना कितना जरूरी है, यह वीडियो सबको याद दिला रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.