Viral Video Today: 'बाहुबली' की तरह बंदे ने उठा लिया चट्टान का टुकड़ा, देखकर 'कटप्पा' भी हिल जाएगा आज | देखिए

Viral Video Today: शख्स को देखकर लगता है कि वो पत्थर क्या ही उठाएगा. मगर उसने सबको गलत साबित कर दिया और चट्टान के टुकड़े को कंधे पर टांग लिया.

Published date india.com Updated: October 11, 2025 3:28 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पहाड़ों में जाकर एक विशाल चट्टान को उठाने की कोशिश करता नजर आता है. पहली नजर में यह लगता है कि इतना बड़ा पत्थर उठाना असंभव है. लेकिन, इस शख्स ने सभी को हैरान कर दिया. उसने न सिर्फ चट्टान को उठाया, बल्कि उसे बाहुबली की तरह अपने कंधे पर टांग लिया. वीडियो में उसकी ताकत और हिम्मत देखकर लोग दंग रह गए. कुछ देर तक वह चट्टान को कंधे पर लिए खड़ा रहा, जिसने दर्शकों को और भी चौंका दियाय. यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

शख्स ने उठाया विशाल पत्थर

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इस शख्स की ताकत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे नकली बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह पत्थर असली नहीं, बल्कि फोम या किसी हल्के पदार्थ का टुकड़ा हो सकता है, जिसे पत्थर जैसा रंग देकर बनाया गया है. लोगों का मानना है कि शख्स सिर्फ एक्टिंग कर रहा है और यह सब वायरल होने के लिए किया गया स्टंट है. कुछ ने तो इसे फिल्मी सीन से जोड़कर मजाक भी उड़ाया. फिर भी, इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है और यह चर्चा का विषय बन गया है.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

देखकर चौंके सभी

यह वीडियो सोशल मीडिया की ताकत को दर्शाता है, जहां कोई भी चीज पलभर में वायरल हो सकती है. चाहे वह असली हो या नकली, इस शख्स के कारनामे ने लोगों का मनोरंजन तो किया ही है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है. लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘इसे देखकर कटप्पा भी हिल जाएगा आज.’ वीडियो को humoursgagg नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.