Viral Video Today Bete Ki Shadi Me Swarg Se Aaye Pita Ai Viral Video Google Trends Father Came From Heaven To Attend Sons Wedding Family Got Emotional On Seeing Him Amazing Video Went Viral
Viral Video Today: बेटे की शादी में शामिल होने स्वर्ग से आए पिता, देखकर इमोशनल हुआ परिवार | देखें वीडियो
Viral Video Today: देख सकते हैं किस तरह मृत पिता बेटे की शादी में शामिल होने स्वर्ग से आए. उन्होंने सारी रस्में भी निभाई. उनकी मौजूदगी ने सबको इमोशनल कर दिया.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एआई द्वारा निर्मित नजारों की भरमार है. एआई अपनी कल्पना के हिसाब से पास्ट के साथ फ्यूचर के नजारे भी पेश कर रहा है. हालांकि ये सिर्फ एआई की कल्पना भर ही हैं. मगर एआई के कुछ काम ऐसे भी हैं जो वाकई सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसमें एआई का तड़का भी लगाया गया है. इसमें एआई की मदद से एक मृत शख्स को बेटे की शादी में शामिल होते हुए दिखाया गया है. इसमें वो बकायदा स्वर्ग से शादी में एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं.
स्वर्ग से आए पिता
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि शादी में सारा परिवार एक जगह बैठा हुआ है और कई बाराती भी स्क्रीन की तरफ देख रहे हैं. तभी स्वर्ग का गेट दिखाई देता है और उसमें से दूल्हे के पिता निकलते हुए दिख रहे हैं. दूल्हे के पिता को एआई की मदद से शादी में शामिल करा दिया गया गै. उसके पिता हर रस्म में मौजूद दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वो उनके साथ खाना भी खा रहे हैं. एक साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं. साथ ही अपनी पत्नी से भी मिल रहे हैं. कई बार ये दृश्य एकदम रियल सा लगता है. मालूम होता है शादी के वीडियो में एआई की मदद से दूल्हे के पिता को शामिल कर दिया गया है.
जैसे ही परिवार ने दूल्हे के पिता को स्क्रीन पर देखा सभी इमोशनल हो गए. दूल्हा और उसकी मां के आंसू रोके नहीं रोक रहे थे. एआई की मदद से ही सही शादी में पिता शामिल होने की परिवार की इच्छा भी पूरी हो गई. अब यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सभी एआई के काम की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को swadesh_news नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.