Viral Video Today: अंधेरा होते ही शुरू किया भूतिया प्रैंक, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह राहगीरों संग भूतिया प्रैंक किया जाता है. एक लड़का तो बेहोश ही हो गया.

Published date india.com Published: December 3, 2023 2:04 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक प्रैंक से जुड़े वीडियो सामने आते हैं. इनमें कुछ हंसने-हंसाने वाले होते हैं. तो कई प्रैंक वीडियो लोगों को डराने वाले होते हैं. प्रैक के बाद जिस तरह का सीन कैमरे में कैद होता है उसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है और चाहकर भी हंसी को नहीं रोक पाता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें भूत से जुड़ा प्रैंक किया गया. इसमें कई राहगीरों के होश फाख्ता हो गया. एक तो बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा. वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

भूतिया प्रैंक से डराने लगा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि राते के अंधेरे में कुछ लोग रागहीरों संग प्रैंक करने का प्लान बनाते हैं. उन्होंने पेड़ पर एक भूत जैसा पुतला लटका दिया और जैसे ही कोई उस रास्ते से आता उसके सामने वे पुतला छोड़ देते. इसमें भी आप देखेंगे कि पहले एक शख्स उस रास्ते से गुजरता है जैसे ही पेड़ के पास पहुंचता है सफेद कपड़े में लिपटा पुतला उसके सामने आ जाता है. उसे देखकर लड़का इतना डर गया कि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि वो कहां भागे. कुछ देर बाद दो और लड़के उस रास्ते पर आ गए. उनके साथ भी सेम चीज की गई. पुतले को भूत समझकर एक लड़का तो मौके पर ही बेहोश हो गया.

हंस-हंसकर लोटपोट हुए नेटिजन्स

जबकि दूसरा वहां से भाग निकला. थोड़ी दूर जाते ही उसे आभास हुआ कि उसका दोस्त पीछे छूट गया है. वो भागकर जाता है और बेहोश हुए लड़के को उठाकर फिर भागता है. अब इस सीन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है. मगर जिनके साथ प्रैंक हुआ उनकी जान ही निकल गई. वैसे भी इस तरह का प्रैंक किसी के लिए हानिकारक हो सकता है. इस वीडियो को deo_ferreira12 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

यहां देखिए प्रैंक का वीडियो

वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है इसका अंदाजा मिल रहे व्यूज और लाइक्स से लगाया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.