मौत की घंटी बजाने वाली जगह ले गया Google Maps, बाइक राइडर को पहाड़ की चोटी पर जाकर छोड़ दिया | हिला देगा VIDEO

Trending Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स गूगल मैप की बात मानकर ऐसी जगह पहुंच गया जहां से एक कदम आगे सिर्फ मौत नजर आती है. शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है.

Published date india.com Updated: December 2, 2025 1:21 PM IST
Viral Video Today
बाइक राइडर का हैरान करने वाला वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक बाइक राइडर को गूगल मैप (Google Maps) पर भरोसा करना बहुत महंगा पड़ गया. शख्स गूगल मैप पर भरोसा करके खुद मौत के मुहाने पर पहुंच गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहाड़ी इलाकों में रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप की मदद लेता है. लेकिन नेविगेशन सिस्टम उसे सीधे एक ऊंचे पहाड़ की चोटी पर ले जाकर छोड़ देता है. बताया गया कि राइडर लगातार मैप की गाइडेंस फॉलो करता है और आखिरकार ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां आगे एक इंच भी आगे बढ़ने की जगह नहीं बचती. नीचे गहरी खाई नजर आती है.

Cobra Ka Video: चुपके से कैशियर की लाइन में पहुंच गया किंग कोबरा, फिर बैंक में जो हुआ देखकर हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो

रास्ता दिखाने की जगह कहां पहुंचा दिया

अब मामूली सी गलती भी भारी पड़ सकती थी. हैरानी की बात तो यह है कि ऐसी खतरनाक स्थिति में भी Google Maps उसे 100 मीटर आगे जाने का निर्देश देते रहता है. यह पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर गूगल मैप्स पर भरोसा करते समय सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स धीरे-धीरे ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई पहुंच रहा है. इधर गूगल मैप उसे लगातार जानकारी देते रहता है. मगर आखिर शख्स की बाइक का पहिया ऐसी जगह पहुंच गया जिसके आगे रास्त खत्म है. यानी शख्स गूगल मैप की बात मानकर मौत की घंटी बजाने वाली जगह पहुंच चुका है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो


आसमान की ऊंचाई पर पहुंचा शख्स

फ्रेम में देखेंगे कि शख्स को अब सिर्फ नीला आसमान नजर आती है. नीचे इतनी गहरी खाई है जहां हर एक चीज मक्खी जितनी छोटी नजर आती है. फ्रेम में देखेंगे कि गूगल मैप उसे दोबारा 100 मीटर तक आगे जाने की सलाह देता है. ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. मालूम हो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर theprincediaries_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.