Viral Video Today: अचानक बिल्डिंग से गिरने लगी बच्ची, फिर शख्स ने जो किया आप भी सलाम ठोकेंगे- देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह शख्स बिल्डिंग से गिर रही बच्ची को बचाने की कयावद में जुट जाता है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: December 6, 2023 4:16 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है. यहां कभी हंसने-हंसाने वाला नजारे देखने को मिलते हैं तो अगले ही पल होश उड़ा देने वाला दृश्य से भी पाला पड़ जाता है. इन नजारों को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्ची ऊंचाई वाली बिल्डिंग से नीचे गिरने लगती है. मगर तभी एक जांबाज शख्स की नजर उस पर पड़ जाती है. शख्स ने फिर जान की बाजी ही लगा दी और बच्ची को बचाकर ही दम लिया. वीडियो खूब देखा जा रहा है.

बिल्डिंग से गिरने लगी बच्ची

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक तीन साल की बच्ची खिड़की से लटकी हुई नजर आ रही है. मालूम होता है कि वो खेलते-खेलते खिड़की से गिरने लगी. मगर खुद को बचाने के लिए उसने खिड़की की रेलिंग पकड़ ली. बच्ची मदद के लिए लोगों को पुकारने लगी, तभी आठवें फ्लोर पर रह रहे शख्स की नजर उस पर पड़ जाती है. शख्स ने जान की बाजी लगाकर उसे बचाना शुरू कर दिया. आप देखेंगे कि वो कैसे अपने फ्लोर की बिल्डिंग से बाहर आता है और बच्ची को रेस्क्यू करने की कवायद में जुट जाता है. कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद उसने लड़की को उसके फ्लोर पर वापस पहुंचा दिया और फिर अपने फ्लोर पर आ गया.

शख्स ने हीरो की तरह बचाया

शख्स ने जिस तरह से बच्ची को बचाया उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं. अब यह वीडियो कहां और किस जगह का इसके बारे में कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. इस वीडियो को unhique_mindset नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. एक यूजर ने उसकी तारीफ में लिखा है, वाकई में क्या हीरो है. ‘बहुत अच्छा लगा कि उसने बच्ची को किसी भी तरह से बचा ही लिया.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘वो सही मायने में रॉकस्टार है.’ इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.